नमस्कार… संग्रहणीय : आज के इतिहास के साथ जानिए आज का दिन क्यों है खास, अपने बच्चों के लिए इस ज्ञानवर्धक जानकारी का संग्रहण करना न भूलें

ग्रेगोरियन कलैंडर के अनुसार वर्तमान वर्ष का आज 330वां दिन है। अभी वर्ष के 35 दिन शेष हैं। भारत का संविधान दिवस, विश्व जैतून वृक्ष दिवस और ब्लैक फ्राई डे

जानिए आज के दिन क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस

भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया। तब से 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया।
आंबेडकरवादी और बौद्ध लोगों द्वारा कई दशकों पूर्व से ‘संविधान दिवस’ मनाया जाता है। डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के इस महान योगदान के रूप में भारत सरकार द्वारा पहली बार 26 नवम्बर 2015 को “संविधान दिवस” मनाया गया। 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। 26 नवंबर का दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया था। इस दिन संविधान निर्माण समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ सर हरीसिंह गौर का जन्मदिवस भी होता है।

विश्व जैतून का पेड़ दिवस
यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) के कार्यकारी बोर्ड ने विश्वभर में हर साल आज यानी 26 नवंबर को विश्व जैतून वृक्ष दिवस (World Olive Tree Day) के रूप में मनाये जाने के लिए यह तारीख चुनी। यूनेस्को के मुताबिक, विश्व जैतून वृक्ष दिवस का वार्षिक उत्सव इस प्राचीन और प्रसिद्ध पौधे की रक्षा करने और इसके महत्त्व को बताने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोगों को इसके उपयोग और इसकी अहमियत बताई जाती है और जागरूक किया जाता है। इसके अलावा बोर्ड ने शांति और सद्भाव के प्रतीक के रूप में जैतून के पेड़ के महत्व को भी इंगित किया। वहीं ‘मिया एलिया’ एक पारिवारिक परियोजना है, जो हर एक दिन जैतून के पेड़ों के अस्तित्व का जश्न मनाती है।
ब्लैक फ्राई डे
ब्लैक फ्राइडे अमेरिका में थैंक्सगिविंग के एक दिन बाद मनाया जाता है। इस साल ब्लैक फ्राइडे आज ही है। वहीं साइबर मंडे 29 नवंबर को पड़ने वाला है। ब्लैक फ्राइडे सेल भारत में खरीदारी का ज्यादा बड़ा आयोजन नहीं है। क्योंकि हमारे देश में त्योहारों का मौसम दशहरे के आसपास बहुत पहले शुरू हो जाता है। हालांकि, फ्लिपकार्ट और अमेज़ॅन जैसे ई-रिटेलर्स पश्चिम में उत्साह के साथ मेल खाने के लिए भारत में ब्लैक फ्राइडे सौदों का अपना संस्करण पेश करते हैं।
इसके अलावा, इच्छुक खरीदार भारत में चल रहे ब्लैक फ्राइडे 2021 से भी लाभ उठा सकते हैं। Amazon जैसे प्रमुख ई-रिटेलर अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिप करते हैं। इसलिए, अमेज़ॅन इंडिया से खरीदारी करने के बजाय, इच्छुक खरीदार ब्लैक फ्राइडे 2021 सौदे प्राप्त करने के लिए अमेज़ॅन के यूएस-आधारित प्लेटफॉर्म से खरीदारी कर सकते हैं।

आज का इतिहास

यह भी पढ़ें 👉  भाखड़ा विस्थापितों की आवाज को उठाने में नाकाम रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर : रमेश कौंडल

सन 1885 में पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।
देश के श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का 1921 में जन्‍म में हुआ।
महान् क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने 1932 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।
नेशनल कैडेट कोर की 1948 में स्थापना हुई।
देश का सर्वोच्‍च कानून हमारा संविधान 1949 में अंगीकार किया गया।
आजाद भारत के संविधान पर 1949 में संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।
ब्रिटेन के ऊपरी सदन हाउस ऑफ़ लॉर्डस ने 1953 में आज ही के दिन में देश में व्यावसायिक टेलीविज़न चैनल शुरू करने के लिए लाए गए पेश किए गए प्रस्ताव को मंज़ूरी दी थी।
भारत में 1960 में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।
लिस्बन में 1967 में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।
इराक एवं अमेरिका ने 1984 में कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने 1990 में ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा था।
सन 1992 में आज ही के दिन ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में ये तय कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा।
मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1996 में अंतरिक्ष यान ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ को अंतरिक्ष में भेजा (7 नवम्बर); संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में ‘आयल फ़ॉर फ़ुड डील’ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने 1997 में मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।
बीबीसी के 2002 में सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।
इराक में 2006 में हुए बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।
भारत के मुंबई नगर में 2008 में हुए आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात् मुक्त करा लिया।
मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमले में 164 लोग मरे, 250 से अधिक घायल।
सीरिया में 2012 में हुए हवाई हमले में दस बच्चों की मौत, 15 घायल।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाकर शादी कराने का आरोपी वकील गिरफ्तार

26 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक नाथूराम प्रेमी का जन्म 1881 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद राम शरण शर्मा का जन्म 1919 में हुआ।
प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का जन्म 1921 में हुआ।
अमेरिकी कार्टूनिस्ट चार्ल्स एम. शल्ज़ का जन्म 1922 में हुआ।
हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र वी. के. मूर्ति का जन्म 1923 में हुआ।
भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद यशपाल (वैज्ञानिक) का जन्म 1926 में हुआ।
प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय का जन्म 1926 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मां की हैवानियत : मगरमच्छों से भरी नहर में फेंक आई 6 साल का बेटा, वजह जान रह जाएंगे हैरान

26 नवंबर को हुए निधन
भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का निधन 1995 में हुआ।
1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे का निधन 2008 में हुआ।
मुंबई पुलिस में सेवारत एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विजय सालस्कर का निधन 2008 में हुआ।
प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का निधन 2014 में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *