हिमाचल… ब्रेकिंग: ट्राले की ब्रेक फेल होने से लोक गायक विक्की चौहान समेत 13 घायल, 30 गाड़ियां क्षतिग्रस्‍त

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक सड़क हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। भट्टाकुफर सब्जी मंडी के समीप सेब से लदा ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर बेकाबू हो गया। बेकाबू ट्राले की चपेट में एक के बाद एक 30 गाड़ियां आई हैं। आखिरकार ट्राला लोनिवि की सुरक्षा दीवार से टकराने के बाद रुका। हादसे में हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान सहित 13 लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है।
ट्राले की ब्रेक फेल होने के बाद परिचालक बाहर उतरकर सुरक्षित स्थान पर जाने की लोगों को हिदायत देते रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डीएसपी सिटी मंगतराम ने भी स्थिति का जायजा लिया है। पुलिस के मुताबिक उपनगर ढल्ली में सोमवार दोपहर 1: 30 बजे हादसा पेश आया। भट्टाकुफर फल मंडी से ट्राला सेब लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर जा रहा था। खबर विज्ञापनों के बाद भी जारी है।


इसमें करीब सेब की 650 पेटियां लदी हुई थीं। मंडी से बाहर निकलते ही ट्राला मुख्य सड़क पर आकर अनियंत्रित हो गया। इस बीच परिचालक चलते ट्रक से बाहर निकला और सड़क पर आवाजाही कर रहे लोगों को आवाज लगाकर ट्राले से दूर रहने की हिदायत दी। हालांकि तब तक करीब 30 गाड़ियां ट्राले की चपेट में आग चुकी थीं। भट्टाकुफर बाजार में बेकाबू ट्रक को देखकर लोग जान बचाने के लिए इधर.उधर भागने लगे।

इस बीच ट्राला चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और लोक निर्माण विभाग कार्यालय की दीवार से टकराते हुए वाहन को रोकने में सफल रहा। यहां पर ट्राले की चपेट में करीब एक दर्जन गाड़ियां आईं। इसमें हिमाचल के लोक गायक विक्की चौहान की गाड़ी भी शामिल थी। हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। विक्की उनकी पत्नी श्वेता और दो साल का बेटा मिवान भी हादसे में घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। यहां पर सीएमओ व डॉक्टरों की टीम मौके पर मुस्तैद रही और घायलों का उपचार किया। डीएसपी मुख्यालय कमल ने बताया कि ढली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शराब पीने पर डांटा…तो सबक सिखाने के लिए रेता था मासूम का गला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *