उत्तराखंड…यहां मिले डेंगू के 35 पाजीटिव लोग , हड़कंप

रुड़की। ब्रह्मपुरी- शंकरपुर के लोग बुखार को लेकर जिस बात की आशंका जता रहे थे, आखिर वह सही निकली। गांव में सामान्य नहीं डेंगू बुखार का प्रकोप है। पहली रिपोर्ट में ही 35 मरीज पॉजिटिव आए हैं। पचास मरीजों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

एक क्षेत्र में एक साथ इतने मरीजों के एक साथ पॉजीटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग में हलचल है। रुड़की के ब्रह्मपुरी-शंकरपुर में एक माह से अधिक समय से बुखार का प्रकोप चल रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी। टीम ने करीब तीस घरों का सर्वे किया था।

विभाग ने बुखार पीड़ितों की संख्या तब कम बताई थी। रविवार को क्षेत्र में कैंप लगाकर 100 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे। यह सभी बुखार पीड़ित थे। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में सैंपल की जांच के लिए भेजे थे।

इसमें से अब तक 50 सैंपल की एलाइजा जांच रिपोर्ट मिल गई है। इसमें 35 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। पचास लोगों की रिपोर्ट बुधवार को मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाकर शादी कराने का आरोपी वकील गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *