श्रीनगर गढ़वाल… राजनीति: नगर पालिका के 67 मामलों की होगी जांच: डा. धन सिंह

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर नगर निगम में प्रशासक नियुक्त होने के बाद विकास कार्यों में तेजी आएगी। नगर पालिका के पूर्व सभासदों ने डीएम से पालिका के ढाई वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यों की जांच की मांग भी की गई है। जिसमें अभी 67 कार्यों की जांच की जाएगी।

हल्द्वानी… सुनिए मेयर साहब : ठेकेदार कर रहा मनमर्जी, गैस पाइप के चक्कर में गलियों के हो गए बुरे हाल, नगर निगम की गाड़ी फंसी गड्ढे में

अधिकांश कार्य बिना टेंडर प्रक्रिया के हुए हैं। पहले पिछले कार्यों की जांच होनी है, उसके बाद छूटे हुए कार्यों को गति दी जाएगी। डीएम के स्तर से इन कार्यों की जांच होगी। यह बात श्रीनगर के नगर निगम बनने के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। एक ओर भाजपाई उच्च शिक्षा मंत्री की पहल पर श्रीनगर को नगर निगम का दर्जा मिलने को उपलब्धि बता रहे हैं तो दूसरी ओर इस मामले में कांग्रेस के तेवर गरम हैं।

ऋषिकेश…खतरा: सीएनजी का पाइप फटा, बड़ा हादसा होने से टला

भाजपाइयों का कहना है कि श्रीनगर नगर निगम पहाड़ का पहला नगर निगम बना है। जिससे श्रीनगर के तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं रहेगी। जो गांव नगर निगम में शामिल हुए हैं उन्हें 10 वर्षों तक टैक्स भी नहीं देना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : सड़क हादसे में मामा-भान्जे की मौत

श्रीनगर गढ़वाल… नारेबाजी: नगर निगम बनाने पर कांग्रेसियों ने फूंका विधायक का पुतला


वहीं कांग्रेस का कहना है कि यह विकास विरोधी सोच के चलते नगर पालिका के अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा नहीं होने दिया गया। इन ढाई वर्षों में सरकार ने नगर पालिका के कार्यों में अवरोध बनाए रखा। कहा इस निर्णय से सात ग्राम पंचायतों में चुने गए जन प्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एक सीओ के भरोसे 15 थाने और सात चौकियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *