24 अक्टूबर 2021 – आज का अपना राशिफल जानिए आचार्य पंकज पैन्यूली से

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। यदि आप सोच.विचार के साथ कार्य साधने के प्रयास करते हैंए तो जरूर प्रास्तावित कार्यों में सफलता मिलेगी। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आपको पैतृक संपत्ति को लेकर  किसी प्रकार की चिंता रह सकती है।                                              
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको किसी कार्य विशेष की सफलता से ख़ुशी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में भी आपको उन्नतिकारक व प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं , तो आज आपको पदोन्नति या मनोनुकूल स्थान परिवर्तन का मौका मिल सकता है।  
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आपको नियमित कार्यों में ही केन्द्रित रहना चाहिए। कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार का प्रयोग या जोखिम वाले कार्यों से भी बचना होगा। आज आपको आवश्यक वस्तुओं के अलावा खरीददारी से भी बचना होगा। अन्यथा अपव्यय भी हो सकता है।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आने वाला है। यदि आप व्यवसाय वर्ग से हैं, तो आज आपको अच्छा धन लाभ होने का योग है। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को भी प्रत्यक्ष.अप्रत्यक्ष धन लाभ की संभावना है।  आज आपको किसी परिचित या परिजन के द्वारा रोजगार ध्नौकरी स्थापन हेतु भी सहयोग मिल सकता है।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आपके प्रास्तावित कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। जो लोग रोज़गार के लिए संघर्ष कर रहे हैंए उन्हें भी आज सफलता मिल सकती है या कोई अच्छे संकेत मिल सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज आपको स्थानपरिवर्तन नही करना है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आप के मन.मस्तिष्क में आज व्यापापरिक गतिविधि को विस्तार देने के बारे में विचार आ सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से भी आपको कोई कल्याणकारी मार्गदर्शन मिल सकता है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कुछ बिगड़े हुए काम भी सुधर सकते हैं।
तुला राशि- आज का दिन भी आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में माहौल अपने अनकूल बनाने का प्रयत्न करना होगा। अन्यथा  सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन सकती है। नौकरी व्यवसाय में किसी प्रकार का बदलाव करना भी उचित न होगा।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका कोई लम्बित कार्य पूर्ण हो सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में मान.सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में धन लाभ की संभावना बन रही है। यदि आपके  दाम्पत्य जीवन में किसी कारणवश मतभेद हैं, तो आज मतभेद दूर होंगे।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके रुके हुए कार्य सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे।  परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आप  विरोधियों के कारण अशान्त रहते हैंए तो आज आपके विरोधी परास्त हो रहे हैं।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आपका प्रेम प्रसंग, वैवाहिक जीवन में बदल सकता है। अथवा आप विवाह करने का फैसला ले सकते हैं। आप पहला प्रेम-प्रसंग भी शुरू कर सकते हैं।
कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपके बनते हुए कार्यों में व्यवधान आ सकता है। आप पारिवारिक सदस्यों के कारण भी चिंता में रह सकते हैं। आज आपको जल्दबाज़ी और आक्रामकता से भी बचना होगा। दिन सुखपूर्ण विताने लिए अपनी रुचि के अनुरूप देवी.देवता की पूजा, ध्यान, प्रार्थना अवश्य करें।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। आज आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे उसकी सफलता की पूरी संभावना है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही आज आपका बौद्धिक चिंतन भी  काफी सकारात्मक और रचनात्मक रहने वाला है। अतः आज आप काम के प्रति जितने गम्भीर और समर्पित रहेंगे उसी अनुपात में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।                                        

आपका दिन शुभ हो।

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल के जंगल में लगी आग को काबू करने के लिए एनडीआरएफ की प्लाटून ने मोर्चा संभाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *