मुंबई… हादसा : ताडदेव में बीस मंजिला इमारत में लगी आग, सात की मौत, 19 झुलसे

मुंबई। आज सुबह यहां के ताड़देव इलाके में एक बीस मंजिला इमारत में अग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में से दो बुजुर्ग हैं। घटना में आग से 19 लोग झुलस गए। इनमें 6 बुजुर्ग हैं। आग ताड़देव इलाके की इमारत कमला सोसायटी की 19वीं मंजिल पर लगी।

Breaking:आज चुनाव आयोग करेगा फैसला, रैलियां होंगी या प्रतिबंध बढ़ेगा

बताया जा रहा है कि करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद इसे बुझा दिया गया। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। मुंबई प्रशासन के मुताबिक, धुएं की वजह से राहत कर्मियों को अंदर पहुंचने में काफी दिक्कत आई। 19 लोगों को रेस्क्यू किया गया। प्रशासन ने 15 लोगों को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। हास्पीटल सूत्रों के मुताबिक उन्हें ICU में रखा गया है। बाकी 12 लोग जख्मी हैं। सभी का जनरल वार्ड में इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड विस चुनाव : सभी 70 सीटों के लिए कांग्रेस कैंडिडेट्स की लिस्ट तैयार, आज होगा औपचारिक ऐलान

इससे पहले, गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया था, इनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दो का इलाज चल रहा है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि कुछ लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में समस्या हो रही थी। अब उनकी हालत ठीक है। फायर बिग्रेड के अफसरों के मुताबिक, इमारत में थर्ड लेवल की आग लगी। आग बुझाने में दमकल विभाग की 13 गाड़ियां लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : चलती ट्रेन के गेट पर मोबाइल छीना, लूट का शिकार युवक की गिरकर मौत

भाजपा : तो इसलिए क्यों कटे नेगी, चौहान, मीना और भौर्याल के टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *