सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, कार्तिक पूर्णिमा के बारे में सब कुछ और आचार्य पंकज पैन्यूली के साथ जानें अपना राशिफल

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण आज पूर्वाह्न 11:34 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन सायं 5:33 मिनट पर होगा। ग्रहणकाल की कुल अवधि- लगभग5 घंटे 59 मिनट तक होगी। इस चंद्र ग्रहण से पहले इतना लंबा चंद्र ग्रहण 19 फरवरी 1440 को लगा था। यानि 580 वर्षों के बाद इतनी लंबी अवधि का चंद्रग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगने जा रहा है।
सूर्योदयः- प्रातः 06:37:00, सूर्यास्तः- सायं 05:22:00

आज का पंचांग
19 नवंबर 2021,शुक्रवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, आयनः- दक्षिणायन
हेमंत ऋतु, कार्तिक माह, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि 01:18:28 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि
तिथि स्वामीः- पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं।कृतिका 28:29:27 तक तदोपरान्त रोहिणी नक्षत्र, कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं तदोपरान्त रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्र हैं। परिधा 27:50:03 तक तदोपरान्त शिवा, शुभ गुलिक काल 08:06:00 से 09:26:00 तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें। आज का राहु काल 10:46:00 से 12:06:00 तक
इस तिथि में घी नही खाना चाहिए यह तिथि रत्न धारण, शिल्प कार्य और आभूषण धारण करने के लिए शुभ है।

कार्तिक पूर्णिमा
इसी दिन क्षमतानुसार अन्न, वस्त्र का दान करना शुभ होता है। पूर्णिमा तिथि पर चावल का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। घर में सुख और लक्ष्मी का वास होता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली भी होती है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी नदी या सरोवर के किनारे दीपदान अवश्य करना चाहिए या फिर देवस्थान पर जाकर दीपदान करें। इससे देवता प्रसन्न होंगे और घर में धन-धान्य और सुख-शांति बनी रहती है।कार्तिक पूर्णिमा पर स्‍नान करने का शुभ मुहूर्त 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को ब्रम्‍ह मुहूर्त से दोपहर 02:29 तक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्गलोक से देवी-देवता पृथ्वीलोक पर आते हैं और वाराणसी के गंगा घाट पर स्नान करते हैं. कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली मनाई जाती है। इस दिन देवताओं के धरती पर आने की खुशी में घाटों को दीयों से रोशन किया जाता है। इतना ही नहीं, इस दिन घर के अंदर और बाहर दीप जलाने की परंपरा है।
धर्म और ज्‍योतिष के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्‍नान करके उगते सूर्य को अर्ध्‍य देने का विशेष महत्व है। इसके अलावा इस दिन दान-पुण्‍य करने से कई तरह के पापों से मुक्ति भी मिलती है। ज्योतिष के अनुसार यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन चावल का दान करने से लाभ होता है। इसके अलावा इस दिन दीपदान और तुलसी पूजा जरूर करनी चाहिए।
ऐसी मान्‍यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन दान-पुण्‍य करने का भी अत्यंत महत्व है।
ऐसा करेें
कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिवा, सम्भूति, प्रीति, संतति, अनुसुइया समेत क्षमा नामक छह तपस्विनी कृतिकाओं का पूजन करने का विशेष महत्व है। शाम को चंद्रमा निकलने पर इनका पूजन करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन्हें कार्तिक की माता माना गया है। इनकी पूजा करने वालों के घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
ऐसा न करें
कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी से बहस न करें। साथ ही इस दिन किसी को अपशब्‍द भी न कहें, चाहे कोई भी वजह हो खुद को कंट्रोल करें. कार्तिक पूर्णिमा के दिन नॉनवेज और शराब का सेवन गलती से भी न करें। ऐसा करने से कई तरह के अशुभ फल मिलते हैं। इस दिन किसी असहाय या गरीब व्‍यक्ति अपमान न करें, क्योंकि इस दिन गरीबों और असहायों की मदद और उन्हें दान देने से शुभ फल मिलते हैं। इस दिन नाखून और बाल नहीं काटें.

आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज आपके विचारों और मानसिकता में काफी अच्छा संतुलन रहेगा,भविष्य को लेकर भी आप कोई अच्छी दूरगामी रणनीति बना सकते हैं। किसी नई, वस्तु  विशेष की खरीदारी भी आप कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आप की मुलाकात हो सकती है।
वृष राशि-यदि आप रोजगार को स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील हैं,तो आज आपको अच्छा अवसर मिलने वाला है। व्यपारी वर्ग वालों को भी आज व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप संगीत,कला और क्रीड़ा के  क्षेत्र से जुड़े हैं,तो आज आपको कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
मिथुन राशि-आज आप का अनावश्यक व्यय हो सकता है। यदि कोई खरीददारी आदि करनी हो,तो योजना बनाकर ही करें। नेत्र विकार से भी आज आप  पीड़ित रह सकते हैं।   
कर्क राशि-आज भी आप आर्थिक गतिविधि से या तो जुड़  सकते हैं,या आप पहले से ही कामकाजी हैं,तो अच्छा खासा आर्थिक लाभ हो सकता है।
सिंह राशि-यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कर्म क्षेत्र से खुशी मिलेगी। बेरोजगार हैं, तो आज आपको रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या राशि-आज आपका भाग्य अनुकूल रहेगा,भाग्य का साथ होने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे,आप काम के सिलसिले में  लम्बी यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आप कानून आदि व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको कोई बहुत बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।              
तुला राशि-आज भी आपको कार्यक्षेत्र में सावधानी रखने की आवश्कता है। बड़े लेन-देन और नये व्यासायिक लोगों से व्यापारिक सम्बन्ध बनाने से आज बचना होगा। यदि आप नौकरी पेशे से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज संयम से रहे। जो लोग विवाह से पूर्व (लिवइन रिलेशनशिप) में रहने का विचार रखते हैं,उन्हें आज पार्टनर मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आज आप भावनात्मक रिश्तों से जुड़ सकते हैं। आपके  दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार से टकराव की स्थिति है,तो आज सुलह करने की कोशिश करें। यदि आप व्यवसायी हैं,तो आज आपको आवश्यक होने पर व्यवसायिक पार्टनर भी मिल सकता है।
धनु राशि-आज आपको मानसिक रूप से संयमित होने की आवश्कता है। किसी गम्भीर विषय के मामले में अन्तिम निर्णय टाल देना उचित होगा। लेकिन अचानक किसी बड़े लाभ का भी योग बन रहा है। 
मकर राशि-आज आप बहुत ही संवेदनशील और गंभीरता के साथ अपने कार्य करेंगे। फलस्वरूप आप कार्य क्षेत्र में सफल होंगे। किसी सत्तासीन व्यक्ति से भी आपको सहयोग मिल सकता है। आप की रुचि आज मंत्र साधना की ओर भी बढ़ सकती है।
कुम्भ राशि-आज आपको स्थायी संपत्ति जमीन आदि खरीदने  के बारे में विचार करना चाहिए,निश्चित अच्छी संभावनाएं दिखेगी। आज आप तरल पदार्थ वाले व्यापार से भी जुड़ सकते हैं, यदि आप कपड़े के व्यापारी हैं, तो आज आपको बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
मीन राशि-यदि आप तकनीकि के क्षेत्र में  नौकरी या व्यापार से सम्बंधित हैं,तो आज आप अपने कार्य क्षेत्र में बहुत कुछ सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं। आप पहिले से किसी  रचनात्मक कार्य से जुड़े हैं,तो आज आपको प्रसस्ति पत्र या कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती हैकिसी बहुत कुछ आज आप अपने  कार्यक्षेत्र में नये आयाम जोड़ने के बारे में गम्भीर चिंतन कर सकते हैं,तकनीकि कमी कैसे पूर्ण हो इस बारे में किसी की सलाह ले सकते हैं। अध्ययनरत छात्र हैं, तो आप किसी व्यावसायिक कोर्स के लिए किसी दूसरे स्थान में जा सकते हैं।   

आप का दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग:सेंट लुक्स स्कूल के छात्र ने लैब में पीया कैमिकल, हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

हल्द्वानी/नालागढ़… #उपलब्धि : ओटीटी प्लेट फार्म हंगामा तक पहुंचा अपना एसजे टीवी, फिल्म राजौली का मीडिया प्रायोजक बना, जबरदस्त रिस्पांस

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : जाजरदेवल निवासी आईटीबीपी के जवान का शव राजस्थान में गार्डरूम में लटका मिला

आ अब लौट चलें : एक बार अनिल दीप महल के खेतों पर जाएं आखें फटी रह जाएंगी आपकी

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में सात फीसदी तक बढ़े बिजली के दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *