सुप्रभात… आज का पंचांग, आज का इतिहास, मां कालरात्रि की महिमा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

2 अक्टूबर 2022, रविवार, अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस— गांधी जयंती, पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती, वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर), सप्तम नवरात्रि मां कालरात्रि पूजन, सूर्योदयः प्रातः 06:06:00, सूर्यास्तः सायं 05:54:00
आज का पंचांग
विक्रम संवत : 2078 शक संवत : 1944, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि 18:48:00 तक तदोपरान्त अष्टमी तिथि, सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव जी हैं तथा अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिवजी हैं। मूल नक्षत्र 25:53:00 तक तदोपरान्त पूर्वा आषाढ़ा नक्षत्र, मूल नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं तथा पूर्वा आषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। सौभाग्य योग 17:13:00 तक तदोपरान्त शोभन योग, शुभ गुलिक काल 03:08:00 से 04:37:00 तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहु काल 04:37:00 से 06:06:00 तक,यह तिथि मंगल कार्य, संग्राम, शिल्प, वास्तु, भूषण के लिए शुभ है।


आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1979 – अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का जन्म हुआ था।
1933 – हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक शंकर शेष का जन्म हुआ था।
1974 – भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच का जन्म हुआ था।
1869 – भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म हुआ था।
1898 – बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी प्रजापति मिश्र का जन्म हुआ था।
1904 – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था।
1942 – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म हुआ था।
1924 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक तपन सिन्हा का जन्म हुआ था।
1984 – फ़्राँस की सेवानिवृत फ्रांसीसी महिला टेनिस खिलाड़ी मारियन बार्तोली का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1906 – विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन हुआ था।
1964 – भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का निधन हुआ था।
1975 – भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री केकामराज का निधन हुआ था।
1982 – ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी डी. देशमुख का निधन हुआ था।
आज करें मां कालरात्रि का पूजन और सुनें यह भजन

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ एवं रहने वाला है। करियर में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण रुके हुए कार्य अचानक बनने शुरू होंगे। संबंधी योजनायें सफल होंगी। विदेश गमन की योजनाओं में आशानुकल प्रगति होगी। सन्तान की प्रगति से ख़ुशी मिलेगी। घर में धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यों का उत्सव संभव है।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ उन्नतिकारक संभावना भी बन सकती है। हालांकि व्यर्थ भ्रमण भी संभव है,अतः दिन की शुरुआत योजनावद्ध तरीके से करनी होगी। आज आपको जोखिम वाले कार्य हाथ में नही लेने चाहिए।धन प्रबंधन पर भी ध्यान देना होगा। लेक़िन यदि आप योग व शोध आदि विधाओं से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रह सकता है।

मिथुन राशि- आपके लिए आज का दिन काफ़ी शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति और प्रगति की अच्छी संभावनाएं बन रही है। यदि आप नौकरी /व्यवसाय से लेकर किसी अन्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज उसका समाधान निकल सकता है। यदि आप जमीन, मकान व वाहन आदि को ख़रीदने के लिए प्रयासरत हैं,तो आज आप निर्णय लेने की स्थिति में रह सकते हैं। आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपके लिए अनुकूल रिश्ता आ सकता है। जीवनसाथी के साथ बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। पार्टनरशिप वाले कार्यों में लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर नगर परिषद का कूड़ा स्टोर जल कर राख

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आशानुकूल प्रगति होगी। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे।लाभ के साधनों में सुधार होगा। रूके हुए पैसों की वापसी संभव है। यदि आप कानूनी प्रक्रिया व सामाजिक सेवा से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है। यदि आप स्वास्थ्य संबंधी व किसी अन्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपको काफ़ी हद तक राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  कल शुक्रवार 26 अप्रैल से प्रारम्भ होगा जाखन देवी रोड में डामरीकरण का कार्य

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आपके विशेष प्रयासों से करियर में कुछ अच्छे संकेत दिखने शुरू होंगे। आज आपका आत्मविश्वास व बौद्धिक चिंतन काफ़ी अच्छा रह सकता है। अतः यदि आप सृजनात्मक व रचनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। हालांकि आर्थिक जोखिम उठाने से आपको परहेज़ करना होगा। बच्चों से भी मतभेद हो सकते हैं।
कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय से आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगें। आय के साधनों में बृद्धि होगी। करियर संबंधी लम्बित कार्य हल हो सकते हैं, लेक़िन भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। मानसिक द्वंद रहने की भी संभावना है। यद्यपि प्रोपर्टी संबंधी व नवीन रोज़गार से जुड़ने की योजनायें सफल होंगी। यदि आप किसी पारिवारिक विवाद से जूझ रहे हैं,तो संयमपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। पैसों के लेनदेन व धन निवेश के मामलों में भी सावधानी बरतनी होगी।

तुला राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य गत दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज को लेकर अर्थपरक भयात्रा संभव है। यदि आप करियर को लेकर किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे। हालाँकि मन की अस्थिरता व काम के प्रति समर्पण का अभाव रह सकता है। पैसों के लेनदेन में बहुत सावधनी बरतने की जरूरत है। थोड़ी बहुत स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी रह सकती है। ख़ासकर आज खानपान पर आपको नियंत्रण रखना होगा।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। पारिवारिक माहौल ख़ुशनुमा रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ संभव है। यदि आप सामाजिक व राजनीति के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको पद व प्रतिष्ठा मिल सकती है। विदेश संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। प्रस्तावित कार्य हल होंगे। मौखिक प्रस्तुतिकरण आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उप्लब्धिकारक रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: सीट पर बैठे-बैठ ही कुचल गए दो के सिर, लटकते रहे धड़, आठ की मौत

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़ी सभी अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। करियर में कुछ उन्नतिकारक अवसर भी हासिल होंगे। नवीन रोज़गार संबंधी योजनायें हल होंगी। आज आपका कॉन्फिडेंस लेविल बहुत अच्छा रहेगा। तथा कामकाज के संदर्भ में मन-मस्तिष्क में कुछ अच्छे आडियाज व रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आज आपको आपकी विशिष्ठ दक्षता व अनुभवों का भी लाभ मिल सकता है।

मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर को लेकर पिछला संघर्ष कम होगा। हालाँकि थोड़ा भागदौड़ आज भी संभव है। यद्यपि करियर में उन्नतिकारक अवसर मिलने की अच्छी संभावना बन रही है।आज आप लम्बी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। धन प्रबंधन पर ध्यान देने की ज़रूरत है। यदि आप समाजसेवा से जुड़ा कोई संस्थान संचालित करते हैं, तो आज आपको व्यपाक स्तर पर जन समर्थन मिल सकता है, या आपकी कोई अपेक्षा पूरी हो सकती है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार होगा। आपके रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। सहकर्मियों व मित्रजनों के सहयोग से आपके महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे। बड़े भाई की प्रगति से ख़ुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग संभव है। शिक्षा संबंधी योजनायें सफल होंगी।
मीन राशि- आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। नौकरी/ व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। नवीन रोज़गार संबंधी योजनायें सफल होंगी। अधिकारी वर्ग व सत्तासीन लोगों से सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आप आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। अर्थपरक यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है। आज आपको आपकी पसन्द का रिश्ता भी मिल सकता है। प्रोपर्टी संबंधी योजनायें सफल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *