कुमाऊँ…लो जी : यहां की पुलिस ने लगभग साढ़े तीन किलो गांजे के साथ दबोची महिला तस्कर

काशीपुर। पुलिस ने लगभग साढ़े तीन किलो गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत हजारों रुपये आंकी जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम काशीपुर थाने के उपनिरीक्षक अशोक कांडपाल व उनकी टीम को सूचना मिली कि महेशपुरा तिराहे के पास एक महिला पीट्ठू बैग में गांजे लादकर बेचने के लिए जा रही है।

इस सूचना पर पुलिस टीम महेशपुरा तिराहे पर पहुंची। यहां कलश मंडप के पास पुलिस को एक महिला कंधे पर पिट्ठू बैग लादे सड़क के किनारे खड़ी दिख गई। इससे पहले कि पुलिस उसके नजदीक पहुंचती महिला ने पुलिस की गड़ी देखकर दौड़ लगा दी। लेकिन पुलिस टीम में शामिल महिला कांस्टेबल ने दौड़करउसे दबोच लिया।

पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया के उसके पास गांजा है। इस पर एसआई अशोक कांडपाल नेपुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा से संपर्क कर पूरा मामला बताया। कुछ देर में सीओ वंदना वर्मा भी मौके पर पहुंच गई।उनकी उपस्थितिमें पकड़ी गई महिला की तलाशी ली गई तो उसे पिट्ठू बैग में दो पन्न्यिों में गांजा बरामद हुआ।

तौलने पर एक पन्नी में 924 ग्राम और दूसरी पन्नी में 2किलो व 494 ग्राम गांजाबरामद हुआ।इस तरह महिला के पास से कुल तीन किलो 418 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिला आईटीआई क्षेत्र के मुकंदपुर इलाके की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर के सचिन भारद्वाज ने लिया 11वीं फायर फॉक्स ईटीवी शिमला रेस में भाग

नशे की यह 36 वर्षीय महिला तस्कर विधवा है। उसका कहना है बच्चों को पालने के लिए उसे इस धंधे में मजबूरन उतरना पड़ा।
पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल देवेन्द्र पाण्डेय,एसओजी के जवान राजेश भट्ट, दिवान बोरा व महिला कांस्टेबल वन्दना आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व में बनाई पहचान :कटवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *