Almora—— उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

अल्मोड़ा- अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया , जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में जाकर भर्ती रोगियों को फल वितरित किए तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान भी किया।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी के दीर्घायु की कामना की और भगवान से प्रार्थना की कि सभी कार्यकर्ताओं को कोशियारी जी का सानिध्य और मार्गदर्शन मिलता रहे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और निवर्तमान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन लटवाल कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष तथा पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल डॉक्टर एस.एस पथनी जिलामहामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,बीना नयाल प्रदेश कार्यकारिणी की लता पांडे जिला मंत्री देवाशीष नेगी, राजेंद्र बिष्ट ,जगत तिवारी, अर्जुन सिंह /चीमा, संदीप श्रीवास्तव, हरीश कनवाल,विनीत बिष्ट, अजय वर्मा, पियूष कुमार, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष तारा जीना,मंगल सिंह बिष्ट,भावना तिवारी, आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : नोएडा से ऋषिकेश घूमने आए युवा पर्यटकों के ग्रुप में से तीन लोग गंगा में बहे, एक युवती को बचाया, युवक- युवती लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *