उत्तराखंड… हे राम : दस दिन से सरोवर में उतराता शव इंसानी निकला, लोग जानवर की लाश समझते रहे, इस शहर की है घटना
काशीपुर। विगत 8-10 दिनों से गिरीताल में उतरा रहे जिस शव को जानवर का समझा जा रहा था वह एक आदमी की लाश निकली है। गिरीताल सरोवर में लाश की सूचना मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को गिरीताल सरोवर से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बता दें कि पिछले 8-10 दिनों से गिरीताल सरोवर में एक शव उतराता दिख रह था। आसपास के लोगों ने लाश को देखकर अनुमान लगाया कि वह किसी सूअर की लाश है। क्योंकि इससे पहले भी सरोवर में एक सूअर की लाश मिल चुकी थी।
फिर वह हवा के कारण शव किनारे की तरफ आया तो कुछ लोगों ने देखा कि यह तो किसी व्यक्ति की लाश है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसआई अशोक कुमार कांडपाल ने लाश को बाहर निकलवाया।
सितारगंज… सफलता: यूपी के 25000 के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने दबोचा
देखने से लग रहा है कि शव किसी 30-35 साल के पुरुष का है। उसके शरीर पर जलने के निशान हैं। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।