अल्मोड़ा—-  मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान , अश्वनी त्यागी ने बताई भाजपा की 9 साल की उपलब्धियां

अल्मोड़ा। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर देशभर में भाजपा महाजनसंपर्क अभियान चला रही है यह अभियान 30 मई से 30 जून तक चलेगा यह बात अल्मोड़ा पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी अश्विनी त्यागी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उधर इस अभियान को 2024 में होने वाले चुनाव के लिए माहौल तैयार करना भी माना जा रहा है।

सोमवार को शिखर होटल में मीडिया से मुखातिब होते हुए अश्विनी त्यागी ने कहा 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद देश में बहुत परिवर्तन हुआ है उन्हेंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में विकास की नई दिशा तो बनाई है लेकिन  विदेशों में ही भारत का सम्मान बढ़ाया है   भाजपा सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि इन 9 सालों में भाजपा ने प्रदेश में कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं जिसमें प्रधानमंत्री आवास आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना जल जीवन मिशन योजना आयुष्मान कार्ड योजना सहित कई जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को फायदा मिल रहा है।

इस दौरान अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सांसद अजय टम्टा ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज इन 9 सालों में देश के हर कोने में विकास पहुंचा है उन्होंने कहा सरकार ने अंतिम गांव तक सड़क पहुंचाने का काम कर लोगों को विकास से जुड़ा है और जरूरतमंद लोगों को बिजली शौचालय स्वास्थ्य सुविधाएं और मुफ्त अनाज सहित सभी मूलभूत सुविधाएं दी है टम्टा ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतिम गांव में लोग सड़क सुविधा से जुड़ने का सपना देखते थे आज लिपुलेख से लेकर मानसरोवर के बॉर्डर तक सड़क पहुंचाने का सरकार ने काम किया है उन्होंने मोदी सरकार के 9 सालों को ऐतिहासिक बताया।

वही कैबिनेट मंत्री एक रेखा आर्य ने मोदी सरकार के 9 सालों को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा मोदी सरकार के इन 9 सालों में सभी वर्गों का विकास हुआ है उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग को विकास कार्यों के माध्यम से लाभ मिला है उन्होंने कहा कि चाहे महिला हो गरीब व्यक्तियों हमारे सैनिक हो समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को आज योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार की 9 सालों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए यह महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : किसान आंदोलन से हिमाचल, राजस्थान,यूपी, बिहार, दिल्ली, प. बंगाल व पंजाब राज्यों की ट्रेनें प्रभावित

प्रदेश प्रभारी ने मोदी सरकार की 9 साल की जो उपलब्धियां गिनाई वह इस प्रकार है

इन नौ सालों में मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त आनाज दिया जा रहा है।
11 करोड़ 88 लाख घरों को पेयजल कनेक्शन देने और उनमें जल पहुँचाने का कार्य जल जीवन मिशन में किया जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11 करोड़ 72 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है।
9 करोड 6 लाख घरों को उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन देने का कार्य किया है।
3 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रधानमन्त्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी आवास स्वीकृत किये हैं।
11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को प्रधानमन्त्री किसान सम्मान योजना का लाभ दिया।
46 करोड़ 25 लाख जन-धन खाते खोले गये हैं।
37 करोड से अधिक आयुष्मान भारत के तहत कार्ड बनाये गये हैं।
29 करोड़ 75 लाख लोग प्रधानमन्त्री सुरक्षा बीमा योजना में शामिल हैं।
13 करोड़ 53 लाख लोगों को प्रधानमन्त्री जीवन ज्योति योजना का लाभ मिला है।
2 करोड़ 86 लाख घर सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन दिये जाने से रौशन हुए हैं उन्हें उजाला मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : एलबीएस कालेज हल्दूचौड़ की छत पर चढ़े आंदोलनकारी छात्र, पेट्रोल की केन व माचिस साथ ले गए, आत्मदाह की दी धमकी

कोविड लॉकडाउन के दौरान 20 करोड़ महिलाओं के खातों में कैश ट्रांसफर करना (500-500 रू० उनके खाते में दिए गये)।
छोटे उद्यमियों को व्यापार बढाने के लिये ‘मुद्रा योजना’ के तहत 39 करोड से अधिक लोगों को लोन दिया गया-(पहले की सरकार के प्रधानमन्त्री कहते थे कि वे 1 रूपया भेजते हैं और लाभार्थी तक 15 पैसा पहुंचता है लेकिन अब 01 रूपया सीधा लाभार्थी को पहुच रहा है ये फर्क मोदी सरकार में आया हैं)।
7 नये आईआईएम खुले हैं।
7 नये आईआईटी खुली हैं।
15 नये एम्स खुले हैं और 700 नये मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं।
390 नये विश्वविद्यालय खोले गये हैं।
7 लाख तक की आय तक फुल टैक्स रिवेट।
राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि माना है।
रक्षा उत्पादन 1 लाख रुपये से अधिक।
सेना को अत्यधिक हथियारों से लैस किया। सीमाओं पर सड़कों और पुलों का रिकार्ड निर्माण।
सीरिया, लिबिया, यूकेन, सूडान से 19 हजार भारतीयों को सुरक्षित घर लाना।
2 करोड़ 97 लाख लोगों को कौविड में घर भेजना अनेक चुनौतियों पर विजय पायी। उड़ान योजना- उड़े देश का आम नागरिक 1 करोड 16 लाख से अधिक लोगों ने सस्ती हवाई यात्रा का लाभ लिया है।
10 हजार से अधिक देश भर में सस्ती दवा के केन्द्र जन औषधी केन्द्र खुले हैं। कोविड सबसे बडी महामारी पूरा विश्व डोल गया था। प्रधानमन्त्री ने देश को साहस बंधाया कुछ भी उपलब्ध नहीं था देश में जो था वो सीमित था पी०पी०ई० कीट पूरी दुनिया को भेजी, जाँच लैब बनवायी, आईसीयू बैड उपलब्ध कराये, आक्सीजन प्लान्ट मुहैया करवाये और संजीवनी के रूप में कोविद्ध का इन्जेक्शन भी दिया और अभिनव प्रयोगों से कोविड प्रवन्धन में सुधार किया।
धारा 370 हटाना एक एतिहासिक निर्णय ।
23 हजार भारतीयों को यूकेन से सुरक्षित भारत लाना।
रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक।
वैक्सीन मैत्री 100 से अधिक देशों के लिए 26 करोड कोविड-19 वैक्सीन देना। रक्षा के निर्यात में बढोत्तरी- आई०एन०एस० विकान्त उपलब्धि ।
भारत को जी०-20 की अध्यक्षता ।
दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ।
भारत दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में सुमार सड़कों और राजमार्गों हेतु बजट में भारी वृध्दि- 37 किमी प्रतिदिन सड़के बन रही हैं, जबकि 2014 से पूर्व ये 12 किमी पर था।
भव्य राम मन्दिर का निर्माण।
काशी विश्वनाथ कारीडोर।
स्वदेश दर्शन 15 पर्यटन सर्किट।
केदारनाथ पुर्नविकास परियोजना।
चार धाम ऑल वेदर रोड ।
नमामि गंगे परियोजना- गंगा सहित अन्य नदिया स्वच्छ हो रही हैं। इन्हीं सब उपलब्धियों को लेकर भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चला रही है जिसके तहत जन जन तक इन योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : दिवंगत लोकगायक प्रहलाद मेहरा के साथ नरेंद्र सिंह नेगी की अंतिम जुगलबंदी रिलीज, 'पारवती को मेतूड़ा' देसा गीत को शुरूआती एक घंटे में मिले दो हजार व्यूज, लोग दे रहे मेहरा को भावभीनी श्रद्धांजली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *