ये क्या… भाजपा नेत्री की गौशाला के कुएं में मिले 20 गायों के शव, 80 कंकाल बिखरे मिले मैदान में

भोपाल। बैरसिया में कथित भाजपा नेता निर्मला देवी शांडिल्य की गौशाला में कई गायों की मौत हो गई। रविवार को गौशाला में बने कुएं में 20 गायों के शव मिले हैं। 80 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मैदान में पड़े मिले हैं। 8 गायों की मौत शनिवार को ही हुई है। इसकी जानकारी लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।


भास्कर.कॉम की खबर के अनुसार विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। लोगों कि मांग है कि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। भाजपा नेता निर्मला देवी 20 साल से गौशाला का संचालन कर रही हैं। अभी गौशाला में 250 गाय हैं। कांग्रेस का आरोप है कि गौशाला का संचालन निर्मला देवी कई साल से कर रही हैं। निर्मला देवी खुद को भाजपा नेता बताती हैं।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1487706826187878401?cxt=HHwWgsDRjb3esqUpAAAA

हल्द्वानी…चुनाव : सुमित पहुंचे वार्ड नंबर 49,अम्बा नगर, अमरावती कॉलोनी, भट्ट कॉलोनी, मुकुल विहार, शक्ति नगर, सुनार गली तक किया जनसंप​र्क


घटना की जानकारी के बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया समेत प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विरोध कर रहे लोगों को अफसरों ने किसी तरह शांत कराया। लोगों का कहना है कि पखवाड़े भर में बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई है। प्रशासन की टीम गायों के शव की गणना करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : बेरहम तरीके से किया था झांकी कलाकारों का कत्ल, समलैंगिक संबंधों का निकला मामला,दोनों हत्यारे निकले मृतकों के प्रेमी

बागेश्वर… नाराजगी दूर : होटल के कमरा नंबर 112 से मिटी शेरदा व भाजपा के बीच की रार, हरीश रावत पर सीएम ने कह दी यह बड़ी बात

यह भी पढ़ें 👉  'बार-बार रेप किया', प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ सामने आई एक और महिला; दर्ज हो गईं 3 एफआईआर

कलेक्टर ने कहा कि गौशाला का संचालन फिलहाल प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया है। कलेक्टर का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। गायों की मौत का कारण जानने के लिए कुछ गायों के शवों का परीक्षण भी कराया जाएगा। कलेक्टर लवानिया के साथ जिला पंचायत सीईओ विकास मिश्रा, जनपद सीईओ और स्थानीय अधिकारी भी वहां मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज : कल से हरिद्वार-ऋषिकेश में काउंटर पर शुरू होंगे ऑफलाइन पंजीकरण

बागेश्वर…गर्व : बागेश्वर के लाल ललित साह को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक


वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण केदार सिंह मंडलोई ने बताया कि निर्मला पहले भाजपा में रही होंगी। पिछले 10 साल से न तो भाजपा की प्राथमिक और न ही सक्रिय सदस्य हैं।

उत्तराखंड… भावना(त्मक) पांडे : हो गई हरदा से बात, अब भावना करेंगी हरदा का प्रचार, लेकिन संध्या के लिए बोली यह बात…और मोहन बिष्ट के लिए ये आडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *