हल्दूचौड़ : कांग्रेस ने दिया भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना

हल्दूचौड़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर ज़िला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष सतीश चन्द्र नैनवाल के दिशा-निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी हल्दूचौड़ बरेली रोड़ के कांग्रेसजनों ने ब्लाक अध्यक्ष कैलाश चन्द्र दुम्का की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन हल्दूचौड़ बरेली रोड़ के प्रांगण में भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज सुबह 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटे का धरना दिया। जिसमें भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा तेल गैस खाद्यान्न में बेताहासा वृद्धि व बढ़ती बेरोजगारी कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं में घोर लापरवाही टीकाकरण में टीके की कमी 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच के लोगों की टीकाकरण में टीकाकरण केन्द्रों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करना भाजपा सरकार की नाकामी को दरसाता है। वहीं मरीजों को आक्सीजन नहीं मिलने से कई मरीजों की जानें गई, भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पुरी तरह फेल है इसलिए इन सरकारों को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

धरने में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, कैलाश चंद दुम्का ब्लॉक अध्यक्ष, उमेश चंद्र कबडवाल जिला महासचीव एवं लालकुआं विधानसभा समन्वयक, नंदकिशोर कपिल वरिष्ठ कांग्रेसी, रमेश चंद तिवारी किसान नेता, डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, हरीश सिंह बिष्ट, बालादत्त खोलिया पूर्व प्रधान, हरेंद्र असगौला ग्राम प्रधान, रमेश जोशी ग्राम प्रधान, भास्कर भट्ट पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, कैलाश चंद बृजवासी, प्रमोद तिवारी, हेमवती नंदन दुर्गापाल महासचिव प्रदेश किसान कांग्रेस, ललित मोहन तिवारी, खिमान्नद दुम्का, उमेश चंद्र दुर्गापाल, हरीश शर्मा बूथ अध्यक्ष आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *