हिमाचल ब्रेकिंग : कुल्लू के जगतसुख में मकान पर गिरा मलबा, 19 जानवर दबे

कुल्लू। जनपद के मनाली उपमंडल के जगतसुख गांव में भूस्खलन की चपेट में एक दो मंजिला मकान आ गया। बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद हुए भूस्खलन में की चपेट में आए मकान के मलबे में डेढ़ दर्जन से ज्यादा पशु दब गए। इनमें एक गाय सहित 18 कुत्ते शामिल हैं। मनाली के एसडभ्एम ने बताया कि पुलिस मौके पर रेस्क्यू आपरेशन चला रही है।

फिलहाल संतोषजनक खबर यह है कि क्षतिग्रस्त हुए मकान के अंदर रह रहा दंपति सुरक्षित हैं। पुलिस व स्थानीय लोगों ने सुबह मलबे को हटाने का अभियान शुरू किया। इसी दौरान आधा दर्जन कुत्तों को जीवित निकाल लिया गया। दोपहर बाद भी अभियान जारी था।

मिली जानकारी के अनुसार हरिपुर गांव निवासी नवदीप सिंह ने शिक्षा विभाग से सेवा निवृत्त होने के बाद अपनी बेटी गायत्री के जगतसुख के नागनी नाले में योगेश के ढाई मंजिला मकान किराये पर लेकर रहने लगे थे। बताया गया है कि गायत्री यहां एक एनजीओ चला रही थी। जिसके तहत आवारा घूम रहे जानवरों को यहां रेस्क्यू किया जाता था। नवदीप ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ जगतसुख में रहते हैं।

इस रेस्क्यू सेंटर में कल तक 24 कुत्ते व एक गाय रखी गई थी। आधी रात के बाद जब सब लोग घर में सो रहे थे तो जोरदार धमाका हुआ। इसी के साथ पहाड़ी में हुए भूस्खलन का मलबा घर में आ गया। भूस्खलन से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

भूस्खलन से एक गाय व 18 कुत्ते मलबे में दब गए। घर का सारा सामान भी मलबे में दब गया। भूस्खलन से लगभग 70 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दसके अलावा भनारा गांव के इंद्रदेव के बागीचे में भूस्खलन का मलबा पहुंचने से सेब के 20 पेड़ क्षतिग्रस्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बद्दी की दो फैक्ट्रीयों में लगी भीषण आग,कारणों का नहीं पता

मनाली के एसडीएम रमन कुमार शर्मा ने बताया कि भूस्खलन से गाय व पालतू कुत्ते मलबे में दबे हैं। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। पुलिस की टीम भी मौके पर है। मलबा हटाकर पशुओं को निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल के जंगल में लगी आग को काबू करने के लिए एनडीआरएफ की प्लाटून ने मोर्चा संभाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *