साथी हाथ बढ़ाना @ देहरादून: भूस्खलन में 24 पशुओं को खो चुके बागेश्वर के लोकपाल सिंह की मदद करेगा प्रगतिशील किसान समिति परिवार, शुरू किया धन जुटाने का अभियान

देहरादून। बागेश्वर के कपकोट के तहत आने वाले दोबाड़ गांव में भूस्खलन के कारण जमीदोज हुई पशुशाला और उसमें दो दर्जन पशुओं को गवां देने वाले लोकपाल सिंह की मदद के लिए प्रगतिशील किसान समिति परिवार आगे आया है। समिति ने लोकपाल सिंह की मदद के लिए पशुपालकों के बीच एक अभियान की शुरूआत की है। जिसके तहत उत्तराखंड के प्रगतिशील पशुपालकों से लोकपाल सिंह के लिए आर्थिक सहायता जुटाई जा रही है। समिति ने इसके लिए बैंक अकाउंट नंबर भी जारी किया है। इससे पहले समिति ने पौड़ी गढ़वाल के नौगांव में आई आपदा के पीड़ित वीर सिंह रावत के लिए भी तीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता जुटाई थी।


बागेश्वर के दोबाड़ गांव में 19 अगस्त की सुबह एक पशुशाला भूस्खलन की चपेट में आकर जमींदोज हो गई। आसमान से एकाएक बरसी इस आफत ने लोकपाल सिंह के परिवार को सड़क पर ला खड़ा कर दिया है।कमाई का एकमात्र जरिया पशुपालन होने के कारण परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

खतरनाक है पर खतरा नहीं @ पिथौरागढ़ : मालुपाती में बनी झील का दोबारा निरीक्षण, झील काफी बड़ी लेकिन पर्याप्त डिस्चार्ज जारी, देखें तस्वीरे


इस आपदा में दो बैल,एक गाय,एक बछिया और बीस बकरियां असमय ही काल का ग्रास बन गईं।
आपदा की इस हृदय विदारक घड़ी में लोकपाल सिंह के सामने विपदा का बहुत बड़ा पहाड़ खड़ा है। इसलिए इंसानी फर्ज है कि मिल बांट कर हम इस विपत्ति को कम करें।पहली कोशिश तो यही हो कि जीवन किसी तरह पटरी पर आये और स्थितियां जीने लायक बन सके।जो मवेशी चले गए उन्हें वापस तो लाया नहीं जा सकता,पर उनकी आर्थिक हानि की भरपाई हम आपस में मिलकर बांटकर ज़रूर कर सकते हैं।

मेडिकल कालेज में कोरोना @ हल्द्वानी : एमबीबीएस की दो और छात्राओं में कोरोना की पुष्टि

यह भी पढ़ें 👉  मासूम से मौलवी ने कर दी घिनौनी हरकत, केस दर्ज


समिति के पदाधिकारी राजेश मधुकांत सिलाड़ी कहते हैं कि इस पावन यज्ञ में एक छोटी सी आहुति प्रगतिशील किसान समिति परिवार की तरफ से है। पशुपालक अपनी क्षमतानुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बन सकते हैं। समिति के अध्यक्ष उमेश नौडियाल ने 5000 रूपये की धनराशि अपनी तरफ से देने की बात कहकर इस अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने समस्त पशुपालक साथियों से पपील की है कि इस पुण्य के काम में स्वेच्छा से जो भी बन पड़े, अपना योगदान करें। धनराशि समिति के साथी अखिलेश शर्मा के AC:016401518161, Ifsc : ICIC0000164, गूगल पे : 9897094801 पर भेजी जा सकती है।
ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व पौड़ी गढ़वाल के नौगांव में आई आपदा के पीड़ित वीर सिंह रावत जी को 30000रूपये की मदद समिति के माध्यम से की जा चुकी है।
अब तक प्राप्त धनराशि
1-श्री उमेश नौडियाल-5000/
2-श्री एंथोनी बारबोज़ा-500/
3-श्री उमेश चंद्र भट्ट 500/
4-श्री नरेश तिवाड़ी 500/
5-अखिलेश शर्मा 500/
6-श्री महेश पाल-500/
7-श्री महेश बिस्ट-500
8-श्री गुलशन चौधरी-500
9-श्री राजेश मधुकांत सिलोड़ी-500
10-श्री गुड्डू -200
11-श्री जीवन सिंह गुसाईं -200
12-श्री जगदीश भंडारी-500-/
13-श्री यादविंदर सिंह गुसाईं 500/
14-श्रीमती सारिका मल्ल 500
15-श्री मनीष चंदोला 500/
16-श्री प्यारे लाल डबराल 500/
17-श्री हरीश चंद्र जोशी 500/
18-श्री पी सी किमोठी 2000/
19-श्री मनोज नेगी -500/
20-डॉ अतुल जोशी- 1000/
21-श्री राजीव सिन्हा ABS 1000
22-श्री ओ पी बहुगुणा-500/
23-श्री राजेन्द्र पाल-2000/
24-श्री दुर्गा प्रसाद भट्ट-500/
25-श्रीआशीषकुकरेती-1100

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : चार बार जीत चुके भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर एक बार भी अपने दम पर नहीं जीते : सतपाल रायजादा

यह थी घटना

आपदा @ बागेश्वर : कपकोट के दोबाड़ गांव में भूस्खलन का मलबा गिरा पशुशाला पर, दो दर्जन पशुओं की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *