सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, सुनिए भगवान शिव का प्रात:काल स्मरण और बनाएं अपने दिन को शुभ,देखिए आज का इतिहास और भी बहुत कुछ

19 जुलाई 2021 का पंचांग

19 जुलाई 2021, सोमवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, उत्तरायण,वर्षा ऋतु, आषाढ़ माह, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि 22:00:45 तक तदोपरान्त एकादशी तिथि, दशमी तिथि की स्वामी यमराज जी हैं तथा एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं। विशाखा नक्षत्र 22:27:00 तक तदोपरान्त अनुराधा नक्षत्र विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं तथा अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। योगः- शुभ 22:50:05 तक तदोपरान्त शुक्ल, शुभ गुलिक काल 02:10:00 से 03:53:00 तक
दिशाशूलः आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें। राहुकालः आज का राहु काल 07:17:00 से 09:01:00 तक
तिथि का महत्वः- इस तिथि में परवल / कलम्बी नहीं खाना चाहिए व अन्नप्रासन, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।सूर्योदयः- प्रातः 05:17:00,सूर्यास्तः- सायं 06:43:00
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 19 जुलाई वर्ष का 200 वाँ (लीप वर्ष में यह 201 वाँ) दिन है। साल में अभी और 165 दिन शेष हैं।

ब्रहमांड के अधिपति भगवान शंकर का प्रात:काल स्मरण करने से होगा कल्याण

https://youtu.be/BPk19rT099Y

19 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1995 – रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही ‘समप्रभु गणराज्य’ का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।
2001 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया, ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित।
2003 – रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2004 – तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
2005 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
2006 – लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।
2007 – इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।
2008 – अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल पर मौसम की मार : चंबा का भरमौर क्षेत्र बर्फवारी के बाद शीतलहर की चपेट में, कुल्लू में अंधड़ से उड़ीं बाजार की अस्थाई दुकानें, परसों से हालात और खराब होंगे

19 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1956 – ज़िया मोदी – भारतीय कानूनी सलाहकार हैं।
1948 – अल्तमस कबीर – भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1948 – राधाबिनोद कोइजाम – मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे थे।
1894 – ख़्वाजा नजीमुद्दीन – बंगाल के मुस्लिम नेताओं में से एक।
1827 मंगल पांडे – स्वतंत्रता सेनानी
1925 – दिनेश सिंह – द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1909 – नालापत बालमणि अम्मा – मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।
1938 – जयंत विष्णु नार्लीकर- भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक।
1900 – खूबचंद बघेल – स्वतंत्रता संग्रामी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट : हाईस्कूल में पिथौरागढ़ की प्रियांशी ने तो इंटर में अल्मोड़ा पीयूष ने किया टॉप

19 जुलाई को हुए निधन

2018 – गोपालदास नीरज – हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।
नीरज के लिखे गीतों को सुनकर दें उन्हें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग :परवाणू में दो मंदिरों के बीच खैर के पेड़ से लटका मिला बीस साल के युवक का शव, यहां का था रहने वाला

1963 – एनी मसकैरिनी – संविधान सभा की सदस्य थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *