सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, सुनिए भगवान श्री कृष्ण के भजन और पढ़िए आज के इतिहास के साथ बहुत कुछ

ग्रेगरी कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 243वॉ दिन है। साल में अभी और 122 दिन शेष हैं। आज अगस्त माह का समापन हो रहा है। वर्ष के यह 35 वें सप्ताह का दूसरा दिन है। भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहा है.
सूर्योदयः- प्रातः 05:43:02 सूर्यास्तः- सायं 06:17:00

आज का पंचांग
दिनांक 31 अगस्त 2021, मंगलवार, विक्रम संवत- 2078, शक संवत- 1943, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, भाद्र माह, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि 28:25:12 तक तदोपरान्त नवमी, अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा नवमी तिथि की स्वामिनि दुर्गा जी हैं।
रोहिणी नक्षत्र 09:44:42 तक तदोपरान्त मृग, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा मृग नक्षत्र के स्वामी मंगल है। योगःहर्षण 08:47:11 तक तदोपरान्त वज्र, गुलिक कालः- शुभ गुलिक 12:21:00 से 01:57:00 तक दिशाशूलः आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जायें। राहुकालः राहु काल 03:32:00 से 05:08:00 इस तिथि में नारियल नहीं खाना चाहिए तथा यह तिथि आभूषण, रत्न खरीदने और धारण करने के लिए शुभ है।

चलिए सीधे मथुरा, भगवान श्री कृष्ण की आरती में

https://youtu.be/lM0AeBbaCos

कान्हा के जीवन की पूरी कहानी

चलिए हमारे साथ चौरासी कोस की यात्रा पर

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : सड़क हादसे में मामा-भान्जे की मौत

आज का इतिहास
1813 में आज के दिन प्रायद्वीपीय युद्ध के अंतिम चरण में ब्रिटिश-पुर्तगाली सैनिकों ने डोनोस्टिया शहर पर कब्जा कर लिया था, 1864 में इसी दिन जनरल विलियम टी शेरमेन के नेतृत्व में अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान यूनियन बलों ने अटलांटा पर हमला किया था। 1897 में इसी दिन थॉमस एडिसन ने पहला फिल्म प्रोजेक्टर काइनेटोस्कोप पेटेंट किया था। 1919 में आज के ही दिन अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ था। 1920 में इसी दिन पहला रेडियो न्यूज़ प्रोग्राम डेट्रोइट में सुबह 8 बजे प्रसारित किया गया था। 1941 में इसी दिन द्वितीय विश्व युद्ध में सर्बियाई अर्धसैनिक बलों ने लोज़्निका की लड़ाई में जर्मनों को हराया था। 1943 में यूएसएस हार्मन, काले अमेरिकी व्यक्ति के नाम पर पहला अमेरिकी नौसेना जहाज नामित किया गया था। 1947 में आज के ही दिन हंगरी में सत्ता कम्युनिस्टों के हाथ में आयी थी। और 1957 में इसी दिन मलाया संघ (अब मलेशिया) ने यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
1962 में त्रिनिदाद और टोबैगो देश स्वतंत्र हुए थे। 1986 में इसी दिन एयरोमेक्सिको फ्लाइट 498 कैलिफोर्निया के कैरिटोस पर एक पाइपर पीए -28 चेरोकी के साथ टकरा गयी जिससे 15 लोगो की मौत हुई थी। 1987 में थाईलैंड एयरवेज फ्लाइट 365 थाईलैंड के फुकेत के पास महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 83 लोग मारे गए थे। 1991 में आज के दिन किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी आजादी की घोषणा की थी। 1997 में इसी दिन डायना, वेल्स की राजकुमारी, उसके साथी डोदी फेयड और ड्राइवर हेनरी पॉल पेरिस में एक कार दुर्घटना में मारे गए थे और 1999 में इसी दिन मॉस्को में बम विस्फोटों की श्रृंखला में एक व्यक्ति मारा गया और 40 अन्य घायल हो गए थे।
1999 में आज के दिन ब्यूनस आयर्स में जॉर्ज न्यूबरी हवाई अड्डे से टेकऑफ के दौरान एक एलएपीए बोइंग 737-200 दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसमें 65 की मौत हो गयी थी। 2005 में इसी दिन बगदाद में अल-एमामा पुल स्टैम्पेड ने 953 लोगों की हत्या कर दी थी। 2010 में इसी दिन इराक़ में 2003 से जारी अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से समाप्त किया गया था। 2010 में आज के ही दिन भारत सरकार ने पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए 50 लाख की सहायता राशि को बढा़कर ढाई करोड़ डॉलर कर दिया। 2010 में आज के दिन भारतीय संसद ने परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला जन दायित्व विधेयक को पारित किया था, और 2016 में आज के ही दिन ब्राजील के राष्ट्रपति दिलमा रौसेफ को कार्यालय से हटा दिया गया था।
31 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
1870 – इतालवी चिकित्सक और शिक्षक मारिया मांटेसरी का जन्म।
1919 – पंजाबी के सबसे लोकप्रिय लेखक अमृता प्रीतम का जन्म।
1945 – आयरिश गायक-गीतकार वैन मॉरिसन का जन्म।
1977 – अमेरिकी रेसलर, गायक, चित्रकार और लेखक जेफ हार्डी का जन्म।
1979 – अमेरिकी रेसलर और गायक मिकी जेम्स का जन्म।
1979 – भारतीय संगीतकार युवान शंकर राजा का जन्म।
31 अगस्त को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1985 – ऑस्ट्रेलियाई जीवविज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता फ्रैंक मैकफर्लेन बर्नेट का निधन।
1973 – अमेरिकी फिल्म निदेशक जॉन फोर्ड का निधन।
2002 – ईरानी संगीतकार फ़रहाद मेहराद का निधन।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : ट्रेन में महिला का बैग काट कर नगदी-जेवरात उड़ाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *