सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, सुनिए भगवान शनिदेव को प्रसन्न कर देने वाले भजन और पढ़िए आज के इतिहास के साथ बहुत कुछ

आज का पंचांग
10 जुलाई 2021 दिन- शनिवार अमावस्या एवं प्रतिपदा, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, उत्तरायण, वर्षा ऋतु, आषाढ़ माह, शुक्ल पक्ष
प्रतिपदा तिथि 06:36:20 तक तदोपरान्त द्वितीया तिथि प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं तथा द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म देव हैं। पुनर्वसु 25:11:00 तक तदोपरान्त पुष्य नक्षत्र, पुनर्वसु के स्वामी गुरु देव हैं तथा पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव जी हैं।
योगः- व्याघात 16:48:00 तदोपरान्त हर्षण, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 05:30:00 A.M से 07:14:00 A.M तक, दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से अदरक खाकर जायें।, राहुकालः- आज का राहु काल 04:53:00P.M से 06:28:00P.M तक, इस तिथि में कद्दू नही खाना चाहिए यह तिथि प्राण प्रतिष्ठा, चूड़ा कर्म, गृह प्रवेश आदि के लिए शुभ है।
सूर्योदयः- प्रातः 05:14:00, सूर्यास्तः- सायं 06:46:00

शनि देव को प्रसन्न करना है तो सुनें यह भजन

https://youtu.be/qaix9gerFIM

10 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ
1995 – म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं।
1997 – फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
2001 – श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।
2005 – अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
2006 – रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।
2006 – इनसैट-4सी भारत का भू-तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी-एफ़02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र’, श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।
2007 – पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्रवाही में मारे गये।
2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2017- अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।

10 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
1921 – असद भोपाली – प्रसिद्ध गीतकार और शायर थे।
1950 – परवीन सुल्ताना – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका।
1956 – आलोक नाथ
1949 – सुनील गावस्कर, भारतीय क्रिकेटर
1951 – राजनाथ सिंह, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
1934 – रजनीकांत अरोल – भारतीय समाज सेवी थे।

10 जुलाई को हुए निधन
2014 – ज़ोहरा सहगल – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।
2004 – अब्दुल गफ़ूर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।
1971 – भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार
1927 – सर गंगा राम – प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल मंजयाट बाल वाटिका दो व तीन के बच्चों के लिए इंटरनेशनल ओलंपियाड आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *