सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, भजनों से बनाए अपनी सुबह को मंगलमयी और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का राशिफल

गुरू तेगबहादुर जी पुण्य तिथि, सूर्योदयः- प्रातः 06:41:00, सूर्यास्तः- सायं 05:18:00

आज का पंचांग
24 नवम्बर 2021, बुधवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्ष माह, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि 27:05:14 बजे तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नागदेवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी कार्तिकेय जी हैं। पुनर्वसु नक्षत्र 16:29:00 बजे तक तदोपरान्त पुष्य नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु देव जी हैं तथा पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव जी हैं। शुक्ल योग 24:35:12 बजे तक तदोपरान्त ब्रह्मा योग, शुभ गुलिक काल 10:48:00 से 12:07:00 बजे तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें। आज का राहु काल 12:07:00 से 01:26:00 बजे तक
इस तिथि में खट्टी वस्तुओं को नही खाना चाहिए यह तिथि समस्त शुभ कार्यो के लिए शुभ है।

आज की सुबह को बनाएं इन भजनों के माध्यम से शुभ

आज का राशिफल
मेष राशि-आज के दिन आपको  किसी व्यक्ति या वस्तु विशेष  से सुख की अनुभूति प्राप्त हो सकती है। आपके कार्य क्षेत्र में भी आप विस्तार की संभावना है।         
वृष राशि-आज आप कोई लाभप्रद यात्रा कर सकते हैं। 
मिथुन राशि-आज आप धन संचय कर सकते हैं या धन संचय के बारे में विचार बना सकते हैं। आज आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।
कर्क राशि-आज आप अपने कार्य क्षेत्र में या परिवेश में मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप सत्तासीन लोगों के साथ मिलकर काम करते हैं, तो आज आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि-आज आपका स्थान परिवर्तन ओ सकता है। आंशिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी आपको रह सकती है।
कन्या राशि-आज आपको संपत्ति संबंधी कोई चिंता हो सकती है। या बिना इच्छा जमीन आदि बेचनी पड़ सकती है।
तुला राशि-आप जिस किसी भी कार्य क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उसमें आज आप बहुत ही गम्भीर और संवेदनशील बने रहेंगे। जिस कारण कुछ नई संभावनानाएँ भी आप तलाश सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आज भी भाग्य की अनुकूलता आपके साथ बनी रहेगी। यदि आप रोजगार संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको आशानुकूल परिणाम नजर आयेंगे।
धनु राशि-आज आप पारिवारिक कलह-क्लेश के कारण तनाव में रह सकते हैं। आज आपके मन में अचानक अभिनय  की ओर जाने के विचार आ सकते हैं।
मकर राशि-आज आप अपने जीवन साथी के साथ, काफी दिनों बाद, ख़ुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। साथ ही जिनका वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण  स्थिति से गुजर रहा है, उनके रिश्तों में भी सुधार होने की संभावना है।
कुम्भ राशि-यदि आप पहले से किसी रोग से पीड़ित हैं, तो आज आपके रोग का निवारण होने वाला है। 
मीन राशि-आज आपको भावी सन्तान की पूर्व सूचना मिलने वाली है। यदि आप राजनीति में हैं, तो आज आपको संगठन में या सरकार में कोई बड़ी भूमिका मिलने वाली है।
आप का दिन शुभ हो

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल

ब्रेकिंग : हल्द्वानी की कांग्रेस नेत्री शशि वर्मा का ऐलान, टिकट न मिला तो उठाएंगी यह बड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *