सुप्रभात…आज का पंचांग, इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ जानें आचार्य पंकज पैन्यूली से अपना राशिफल

28 सितम्बर 2022, बुधवार, विश्व रैबीज दिवस, तृततीय मां चंद्रघंटा व्रत, सूर्योदय: प्रातः 06:03: 00 सूर्यास्त: सायं 05: 57: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944,, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु,, आश्विन माह, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 25: 28: 00 तक तदोपरान्त चतुर्थी तिथि, तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं तथा चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं। चित्रा 06: 17: 00 तक तदोपरान्त स्वाति नक्षत्र, चित्रा के स्वामी मंगल जी हैं तथा स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु जी हैं। वैधृति योग समस्त दिवस। बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है। शुभ गुलिक काल 10: 41: 00एएम से 12: 11: 00 एएम तक, आज का राहु काल 12ः11:00 पीएम से 01: 41: 00 पीएम तक, यह तिथि यात्रा चूड़ा कर्म, अन्नप्राशन व ग्रह प्रवेश के लिए शुभ है।
आज रवरात्र पर सुनें माता के कुछ भजन

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म

1909: अमेरिकी कार्टूनिस्ट अल कैप का जन्म हुआ था।
1934: फ्रेंच अभिनेत्री और गायक ब्रिगेड बार्डोट का जन्म हुआ था।
1947: बांग्लादेशी राजनेता और 10 वें प्रधान मंत्री शेख हसीना का जन्म हुआ था।
1968: अंग्रेजी – ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री नाओमी वाट्स का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1837: मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह अकबर द्वितीय का निधन हुआ था।
1895: फ्रांसीसी रसायनज्ञ, सूक्ष्म जीवविज्ञानी लुई पाश्चर का निधन हुआ था।
1891: अमेरिकी लेखक हरमन मेलविले का निधन हुआ था।
1953: प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का निधन हुआ था।
2008: हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवप्रसाद सिंह का निधन हुआ था।
2012: भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का निधन हुआ था।
2015: हिन्दी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का निधन हुआ था।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि.आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य गत दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है। सुख संसाधनों की वस्तुओं की खरीदारी का योग बन रहा है। यदि आप किसी नवीन कार्य योजना पर काम करना चाहते हैं,तो आज उम्मीद के अनुसार प्रगति होगी। हालाँकि आपको क्रोध व जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति नियंत्रण रखना होगा। मन की अस्थिरता के कारण निर्णय लेने की स्थिति में थोड़ा असहजता रह सकती है। पैसों के लेनदेन में भी सावधानी की ज़रूरत है। अतः उपरोक्त संभावनों के निराकरण हेतु बजरंगबाण का पाठ करें।
वृष राशि.आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति प्राप्त होगी। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे।हालांकि आपको जोखिम वाले कार्य हाथ मे नही लेने चाहिए। आर्थिक लेनदेन व निवेश संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचना होगा। कामकाज के सिलसिले में घर से दूर जाने का योग बन रहा है। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका समाधान संभव है। रोज़गार संबंधी योजनायें सफल होंगी।

मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदिप आपके कुछ ज़रूरी कार्य भी हल हो सकते हैंए लेक़िन भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। विदेश संबंधी योजनायें हल होंगी। आज आपके पास धन निवेश के प्रस्ताव आ सकते हैं, लेक़िन आपको निर्णय सोच-विचार व विमर्श के बाद ही लेना चाहिए। घूमने-फिरने व मनोरंजक विषय-वस्तुओं की ओर आपकी रुचि रह सकती है।।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन में मां शूलिनी सेवा दल बन रहा गरीबों का मसीहा, 52 शादियों का उठा चुकी है बेड़ा

कर्क राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आज आपको कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। यदि आप व्यापार में विस्तार हेतु प्रयत्नशील हैंए तो आज आपको अच्छी प्रगति व दिशा निर्देशन मिल सकता है। भूमि-वाहन संबंधी योजनाओं में भी उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि थोड़ा-बहुत मानसिक तनाव रहने की संभावना भी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हिमाचल: एएसआई 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज व अन्य ज़रूरी कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होनी शुरू होंगी। करियर में आपके लिए उन्नती व प्रगति कारक संभावनाएं बन सकती हैं।लाभ के साधनों में सुधार संभव है। हालांकि मानसिक तनाव व दाम्पत्य जीवन में मतभेद रहने की संभावना भी बन रही है।
कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार की स्थिति बन रही है। रुके हुए पैसों की वापसी भी संभव है। आपके अन्य प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य भी हल होंगे। हालाँकि आज आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। धन प्रबंधन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला राशि.आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ उन्नतिकारक अवसर आपको मिल सकते हैं। लेक़िन भागदौड़ अधिक रह सकती है। आज आपको धन संबंधी जोखिम लेने से बचना चाहिए। स्थानपरिवर्तन के लिए आप संभावना तलाश सकते हैं।

वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आज भी उन्नति व प्रगति की संभावना बन रही है। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। परिजनों से सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक या मांगलिक उत्सव संभव है। कामकाज के सिलसिले में आप घर से दूर जा सकते हैं। शुभ कार्यों में धन ख़र्च संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी पांच सालों में भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएगा : रणधीर शर्मा

धनु राशि.आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगति की अच्छी संभावनाएं बनेगी। आपके रुके हुए जरूरी कार्य बनने शुरू होंगे। धन लाभ के साधनों में अपेक्षित सुधार होगा। आप किसी नई व्यावसायिक गतिविधि से भी जुड़ सकते हैं। सुख संसाधनों में इज़ाफ़ा होगा। लेकिन क्रोध की अधिकता पर आपको नियंत्रण रखना होगा।

मकर राशि.आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। यदि आप करियर संबधी किसी समस्या से जूझ रहे हैंए तो उसका निराकरण होगा। आपके बिगड़े कार्य सुधरने शुरू होंगे। शारीरिक तौर पर आप काफ़ी ऊर्जावान रहेंगे। करियर से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैंए तो आज आपको आशानुकल प्रगति मिल सकती है।

कुम्भ राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज में पिछले दिनों की अपेक्षा सुधार होगा। कुछ उन्नतिकारक अवसर भी आपको मिल सकते हैं। जमीनएवाहन आदि की खरीदारी का अच्छा योग बन रहा है। रुके हुए कार्यों में अपेक्षित प्रगति संभव है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
मीन राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्य हल होंगे। हालाँकि थोड़ी बहुत भागदौड़ भी संभव है। सामजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य स्थल में आपके कार्यों की प्रसंशा भी संभव है। बहुत समय से रुके हुए धन की वापसी संभव है।लेक़िन लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *