सुप्रभात, आज का पंचांग, आज किस पितृ का होगा, सुनिये भगवान विष्णु को प्रसन्न करने वाले भजन और आज का इतिहास के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां

आज वर्ष का 271वां दिन है। अब वर्ष में 94 दिन शेष हैं। आज नवमी का श्राद्ध होगा।
सूर्योदयः- प्रातः 06:05: 00
सूर्यास्तः- सायं 05:55:00

30 सितंबर 2021, गुरूवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः 1943, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि 22:09:57 तक तदोपरान्त दशमी तिथि, नवमी तिथि की स्वामिनी दुर्गा जी हैं तथा दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी हैं। नक्षत्रः पुनर्वसु 25:33:00 तक तदोपरान्त पुष्य नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं तथा पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं।
योगः परिधा 18:51:21 तक तदोपरान्त शिवा, शुभ गुलिक काल 09:12:00 से 10:41:00 बजे तक
दिशाशूलः- गुरुवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए यदि आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें। राहु काल 01:40:00 से 03:09:00 तक, इस तिथि में लौकी या कद्दू नही खाना चाहिए व कोई भी मांगलिक कार्य करना वर्जित है।

मातृ नवमी श्राद्ध आज

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ कल रात 8 बजकर 29 मिनट से हो गया है। इस तिथि का समापन 30 सितंबर दिन गुरुवार यानी आज रात 10 बजकर 08 मिनट पर होना है।
श्राद्ध कर्म के लिए दिन में पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक के समय काल को उत्तम माना गया है। इस समय में आपको अपने मातृ पक्ष का श्राद्ध कर्म करना चाहिए। श्राद्ध में कौआ, कुत्ता, पक्षी, चींटी, ब्राह्मण आदि को भोजन कराया जाता है।
पशु पक्षियों को भोजन देने के पीछे मान्यता यह है कि हमारे पितर जब पितृ लोक से पृथ्वी पर आते हैं, तो वे इन जीवों के माध्यम से ही श्राद्ध का भोजन ग्र​हण करते हैं। इस वजह से ही हर वर्ष पितृ पक्ष में इन जीवों को भोजन दिया जाता है।

भगवान विष्णु का करें पुण्य स्मरण

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज: अभिनव प्रयोग…कोठी देवरा और देवठी स्कूल के सभी बच्चों के नाटी का साप्ताहिक प्रशिक्षण जारी, एक साथ नाटियों पर झूमता है पूरा स्कूल

आज का इतिहास

नीदरलैंड एवं स्वीडन ने 1681 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर 1687 को क़ब्जा किया।
अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने 1841 में ‘स्टेप्लर’ का पेटेंट कराया।
अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. विलियम मॉर्टन ने 1846 में सबसे पहले मरीज का दांत निकालने को ‘निश्चेतक ईथर’ का प्रयोग किया।
हेनरी ड्रेपर ने 1880 में ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।
एप्लेटन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र 1882 में शुरु हुआ।
लेबनान के प्रसिद्ध कलाकार, कवि और लेखक जिबरान ख़लील ने 1895 में शिक्षा आरंभ की।
अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना 1898 में हुई।
मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने 1929 को उड़ान भरी।
जर्मनी में मूनीख़ का ऐतिहासिक सम्मेलन 1938 में आयोजित हुआ। जिसमें जर्मनी के नेता हिटलर, इटली के नेता मोसोलीनी, फ़्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नोबल चेम्बरलन ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उदेदश्य जर्मनी और चेकेस्लवाकिया के बीच मतभेदों के दूर करने का मार्ग खोजना था।
जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर 1939 में सहमत हुए।
पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में 1947 को शामिल हुए।
फ्रेंच गुएना 1958 में आजाद होकर गुएना गणराज्य बना।
सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से 1961 में निकल गया।
दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने 1966 में स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 1967 को मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।
उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार 1984 में सीमाएँ खोली गईं।
भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में 1993 को भूकम्प के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने 2001 में फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
पाकिस्तान में 2002 को कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
विश्वनाथन आनंद ने 2003 में विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2004 में 2555वीं जयंती मनाई गयी।
समाचार एजेंसी रायटर ने 2005 को इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
परवेज मुशर्रफ़ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं ने 2007 में त्यागपत्र दिया।
संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने 2007 में विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की।
पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में 2007 को भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।
प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए 2009 में चुना गया।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला 2010 में सुनाया।
30 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
इटली के पास्तुकला के कलाकार डोनैटो ब्रामेन्ट का जन्म 1444 में हुआ।
हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का जन्म 1837 में हुआ।
प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार गुरुजाडा अप्पाराव का जन्म 1861 में हुआ।
भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म 1922 में हुआ।
ऑस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर डेरेल हेयर का जन्म 1952 में हुआ।
भारतीय गायक शान का जन्म 1962 में हुआ।
भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी दीपा मलिक का जन्म 1970 में हुआ।
30 सितंबर को हुए निधन
अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि अल्ताफ़ हुसैन हाली का निधन 1914 में हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार रामानन्द चैटर्जी का निधन 1943 में हुआ।
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की 1955 को एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।
भारतीय कवियित्री एवं लेखिका सुमित्रा कुमारी सिन्हा का निधन 1994 में हुआ।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव राव सिंधिया का मैनपुरी में 2001 को वायुयान दुर्घटना में मौत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  चंडीगढ़ में सड़क हादसा, हिमाचल की युवती समेत दो की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *