सुप्रभात… आज का पंचांग, आज इसलिए मनाया जाता है घूल्लूघारा दिवस, श्रीमद भागवद कथा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना आज का राशिफल

01 जून 2022, बुधवार,पंजाब में आज घल्लूघारा दिवस मनाया जा रहा है। सूर्योदयः- प्रातः 05:16:00, सूर्यास्तः- सायं 06:44:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि 09:47:00 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि, द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामिनी माँ पार्वती हैं। मृगशिरा नक्षत्र 01:00:00 तक तदोपरान्त आर्द्रा, मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं तथा आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी है। शूल 01:33:00 तक तदोपरान्त गंड, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना है शुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनिया या तेल खाकर निकले। शुभ गुलिक काल 10:35:00 A.M से 12:18:00 P.M तक, आज का राहु काल 12:1:00P.M से 02:02:00 P. M तक इस तिथि में बैंगन और नींबू नही खाना चाहिए यह तिथि प्रतिष्ठा, यात्रा, विवाह, आभूषण आदि के लिए शुभ है।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का जन्म
1699 – 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया आलमगीर द्वितीय का जन्म हुआ था।
1881 – हिंदी भाषा के साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न का जन्म हुआ था।
1919 – हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार राजेन्द्र कृष्ण का जन्म हुआ था।
1930 – हिन्दी फिल्म अभिनेता सुनील दत्त का जन्म हुआ था।
1955 – प्रसिद्ध हिन्दी उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का जन्म हुआ था।
1993 – मंगोलिया का पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ था।
1977 – बेलारूस के टेनिस खिलाड़ी मैक्स मिरन्यी का जन्म हुआ था।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों की है पुण्यतिथि
1967 – सामाजिक कार्यकर्त्ता कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह का निधन हुआ था।
1982 – कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का निधन हुआ था।
1957 – दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे का निधन हुआ था।

आज सुनिए श्री श्री अनिरूद्धाचार्य से श्रीमदभागवत कथा

घल्लूघारा: सिख इतिहास में घोर तबाही का दिन
लखपत राय की सेना को खदेड़ते हुए सिख सैनिक वापस रावी नदी पार करने के लिए तट पर पहुँचने में सफल हो गए किन्तु नदी का जल इस स्थान पर इतना तीव्र गति से बह रहा था कि कोई भी उसमें घुसने का साहस न कर पाता था। डल्लेवालिया सरदार गुरदयाल सिंघ के दो भाइयों ने साहस बटोरकर अपने घोड़े नदी में छोड़ दिए, किन्तु ठाठें मारती नदी के सामने किसी की पेश न चली, घुड़सवार और घोड़े देखते ही देखते जल-समाधि ले गए। इस करूणामय दृश्य से सिख सेना कदाचित भी विचलित नहीं हुई। ऐसे में जस्सा सिंघ आहलूवालिया और अन्य कुछ सरदारों ने कहा कि डूबकर मरने की बजाय शत्रु से जूझकर मरना कहीं अच्छा है, इसलिए सरदार सुक्खा सिंह के नेतृत्त्व में ‘सत श्री अकाल’ का जयकारा बोलकर और आखरी दाँव मानकर सिखों ने शत्रु सेना पर धावा बोल दिया। भीषण युद्ध हुआ। जिसमें जयपत का पुत्र हरिभजन राय, यहिया खाँ का बेटा नाहर खान, फौजदार सैफ अली, करमबख्श, रसूलन सहसिया तथा अगर खान आदि बहुत से प्रमुख लोग सदा की नींद सो गए। इस आक्रमण में सिखों को भी जानमाल की भारी क्षति सहन करनी पड़ी। सुक्खा सिंह की टाँग पर ज़बूटक (देशी छोटी तोप) का एक गोला लगा, जिसके कारण उसकी जाँघ की हड्डी टूट गई। परन्तु वह उसे बाँधकर वापस दल में आ मिले। इस नाजुक समय में जस्सा सिंह आहलूवालिया ने अन्य सरदारों की सहायता से एक भारी आक्रमण कर दिया। इसके फलस्वरूप दुश्मनों की नाकाबंदी अस्त-व्यस्त हो गई। इस स्थिति से लाभ उठाकर सिख योद्धा घनी झाड़ियों में जा घुसे। इसी बीच रात हो गई। सिक्ख इतिहास में यह पहला अवसर था कि जब एक ही दिन में सिखों को इतनी भारी क्षति सहनी पड़ी। फलस्वरूप इस दिन को ‘घल्लूघारे’ (घोर तबाही) का दिन पुकारा जाता है। यह पहला और छोटा ‘घल्लूघारा’ था। दूसरा और बड़ा ‘घल्लूघारा’ 5 फरवरी, 1762 ईस्वी को अहमदशाह अब्दाली (दुर्रानी) के साथ रणक्षेत्र में हुआ।
आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप वाहन या स्थायी संपत्ति खरीदने,बेचने की दिशा में कोई कदम उठाते हैं,तो परिणाम आपकी आशा के अनुकूल होंगे। सामजिक और राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज उपलब्धि कारक रह सकता है। लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे लेकिन यदि आप कुछ नई गतिविधि करना चाहते हैं, तो उसमें रुकावट होने की संभावना रह सकती है। मानसिक तौर पर भी कुछ परेशानी आपको रह सकती है। धन का व्यय भी सोच समझकर करें,अन्यथा धन का अपव्यय भी हो सकता है।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए धन संबंधी मामलों में काफी अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है। यदि आप मासिक बेतन बढ़ाने के बारे में,अधिकृत व्यक्ति से बात करना चाहते हैं, तो आज बात करना उचित रहेगा।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप यदि किसी कार्य की सिद्धि की प्रतीक्षा में हैं, तो आज आपको शुभ संकेत मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार से जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य सुखकारक रहेगा। वैसे तो आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे,लेकिन यदि आप नौकरी या व्यवसाय में कुछ फेरबदल करना चाहते हैं तो आज रुकना उचित होगा। अन्यथा आप कोई अनुचित निर्णय ले सकते हैं।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखना होगा कि धन संबंधी अल्प लालच में कोई कदम न उठायें, अन्यथा बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम सुक्खू बोले- सम्मान निधि के लिए वेलफेयर ऑफिस में फॉर्म जमा कर सकती हैं महिलाएं

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सुखकारक रहने वाला है। आपके घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आपके जीवन साथी की पदोन्नति या व्यापार में आर्थिक उन्नति हो सकती है। यदि आप व्यापार से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको व्यापार में कोई विशेष तरक्की का मार्ग मिल सकता है। वृश्चिक राशि-आज आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान देना होगा। कोई भी नया काम हाथ में न लें। बनते हुए कार्यों में व्यवधान आ सकता है, लेकिन धैर्य बनाये रखें, जल्दबाज़ी व घबराहट में कोई निर्णय न लें।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती: हनुमान जन्मोत्सव पर आज राजधानी देहरादून में निकलेंगी शोभायात्राएं

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।लेकिन जमीन,वाहन संबंधी कोई भी अन्तिम निर्णय आज त्याग दें। अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा आपको भावनाओं पर भी विशेष रूप से नियंत्रण रखना होगा।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सावधानी के साथ रहना होगा। आस पड़ोस के लोगों से भी आपको अच्छे संबंध रखने होंगे। अतः यदि आप संयम और अनुशासन में रहते हैं, तो आपका दिन सुखपूर्ण ही व्यतीत होगा। अन्यथा आप किसी वाद विवाद में उलझ सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। आज आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य साधने में लगे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप किसी संगठन के प्रमुख या अन्य किसी लीड रोल में हैं,तो आज आपको ख्याति और उन्नती दोनों मिल सकती है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपको दैनिक कार्यों में तो किसी प्रकार की समस्या नही रहेगी। लेकिन स्वास्थय संबंधी कुछ समस्याओं से आपको जूझना पड़ सकता है। विशेषकर नेत्र समस्या से आप पीड़ित रह सकते हैं। अतः आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
आपका दिन शुभ हो।

यह भी पढ़ें 👉  भारती पांडे चुनी गईं कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर (सीएसीएल) की पहली युवा राष्ट्रीय प्रतिनिधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *