सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, मां सिद्धी दात्री की महिमा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

4 अक्टूबर 2022, मंगलवार, नवमी मां सिद्धी दात्री व्रत एवं पूजन, विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, विश्व पशु दिवस, सूर्योदयः- प्रातः 06:08:00, सूर्यास्तः- सायं 05:52:00

आज का पंचांग
विक्रम संवत : 2079, शक संवत : 1944, दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि 14:31:00 तक समाप्ति तदोपरान्त दशमी तिथि, नवमी तिथि की स्वामिनी माँ दुर्गा जी हैं तथा दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी है। उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र 22:51:00 तक समाप्ति तदोपरान्त श्रवण नक्षत्र,उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं तथा श्रवण नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव है। अतिगंड 11:22:00 तक तथा धृति, शुभ गुलिक काल 12:09:00 से 01:38:00 तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। आज का राहु काल 03:06:00 से 04:35:00 तक, इस तिथि में मांगलिक कार्य करना वर्जित है ।


आज के दिन हुआ था इन प्रसिद्ध लोगों का जन्म
1822 – अमेरिकी राजनेता और 19 वें राष्ट्रपति रदरफोर्ड बी एस का जन्म हुआ था।
1884 – हिंदी साहित्य के आलोचक, निबंधकार एवं साहित्य इतिहासकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल का जन्म हुआ था।
1931 – हिंदी और बाँग्ला पार्श्व गायिका संध्या मुखोपाध्याय का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1970 – अमेरिकी गायक-गीतकार जेनिस जोप्लिन का निधन हुआ था।
1974 – अमेरिकी कवि ऐनी सेक्सटन का निधन हुआ था।
सुनें मां सिद्धीदात्री की वंदना

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप करियर में परिवर्तन या कुछ बदलाव करना चाहते हैं,तो परस्थिति आपके अनुकूल बन सकती है। हालाँकि जमीन-ज़ायदाद संबंधी मामलों में निर्णय सोच-समझकर ही लेने चाहिए। कार्यस्थल में सहकर्मियों के तालमेल बनाकर रखना होगा। धैर्य की कमी व क्रोध की अधिकता रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एल. बी. ए. चेयरमैन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का किया दौरा

वृष राशि- आपके लिए आज का दिन भी शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे। नौकरी/व्यवसाय में कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। रुके हुए काम बनने शुरू होंगे। यदि आप स्थान परिवर्तन या विदेश गमन के लिए प्रयासरत हैं, तो आज उम्मीद बन सकती है। हालाँकि कार्यस्थल में आज आपको अपनी जिम्मेदारी का उचित निर्वाह करना चाहिए। पिता की तरफ से प्रसन्नता मिल सकती है। आपके सोचे हुए काम भी बन सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बन सकती है।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके कुछ ज़रूरी काम भी बनेंगे,लेक़िन भागदौड़ अधिक रह सकती है। आज आपको जोखिम वाले कार्यों व पैसों के लेनदेन में भी सावधानी बरतनी होगी। वाणी पर भी संयम की जरुरत है। यद्यपि आपका बहुत दिनों से रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में आपके लिए कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं। स्वरोज़गार की स्थापना अथवा अन्य रोजग़ार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। लाभ के साधनों में सुधार होगा। हालाँकि मन में संकल्प-विकल्पों की अधिकता रह सकती है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। जमीन-वाहन की चाहत पूरी होंगी। यदि आप किसी विवाद या समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज उसका निराकरण संभव है। हालाँकि जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति व भावनात्मक जुड़ाव/लगाव की अधिकता रह सकती है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्य विशेष को लेकर संघर्षरत हैं,तो उसमें कुछ अच्छे संकेत दिखने शुरू होंगे।किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से आपके कार्य सिद्ध हो सकते हैं। शिक्षा संबंधी योजनायें हल होंगी। आज आपकी रुचि मनोरंजक विषय-वस्तुओं की ओर रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर नगर परिषद का कूड़ा स्टोर जल कर राख

तुला राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आर्थिक संबंधी उलझे हुए मामले सुधरने शुरू होंगे। लेक़िन प्रोपर्टी के बारे में आज जोखिम लेना उचित न होगा। यदि आप नौकरी से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज अधीनस्थ व अधिकारी वर्ग से तालमेल अच्छा रखें।तथा अपनी ज़िम्मेदारी का बखूबी पालन करने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। कामकाज हेतु छोटी दूरी की यात्रा संभव है। अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि व लाभ के साधनों में सुधार होगा।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। हालाँकि भागदौड़ अधिक रह सकती है। पैसों के लेनदेन व निवेश संबंधी मामलों में सावधनी की ज़रूरत है। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहना चाहिए। यद्यपि आपके प्रस्तावित कार्य हल होंगे। घर में मांगलिक कार्य व धार्मिक उत्सव संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  कई वर्षों बाद मंगलवार को आई हनुमान जयंती, हनुमान मंदिरों में सुबह से ही लगा भक्तों का तांता

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी कोई अच्छी सूचना आपको मिल सकती है।आपका कोई बहुप्रतीक्षित कार्य भी हल हो सकता है। घर अथवा कार्य स्थल में खुशी का माहौल बना रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ व उन्नतिकारक रहने वाला है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े आपके कार्य यथावत चलते रहेंगे। पैसों संबंधी उलझे व रुके हुए मामलों में आज भी सुधार की संभावना है, लेकिन कहीं धन निवेश करना हो तो,बहुत सोच विचार के बाद करें। घर से दूर जाने का भी योग बन रहा है। यदि आप किसी रोग-बीमारी से पीड़ित हैं,तो आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मीन राशि- करियर के लिहाज से आज का दिन भी आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है। यदि आपका पैसा किसी सरकारी विभाग अथवा किसी व्यक्ति विशेष के पास रुका हुआ है, तो आज वापसी के प्रयास सफल होंगे। अधिकारी वर्ग व सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लाभ के साधनों में वृद्धि होगी। नये रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे। कुल मिलाकर करियर के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *