सुप्रभात..आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

13 मई 2022, शुक्रवार, विश्व अंगदान दिवस, अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस, सूर्योदयः. प्रातः 05: 24: 28, सूर्यास्तः. सायं 06: 36: 27
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन
ऋतुः बसंत ऋतु, वैशाख माह, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि 17: 28: 07 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं।
हस्त नक्षत्र 13: 52: 21 तक तदोपरान्त चित्रा नक्षत्र, हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं तदोपरान्त चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं।वज्र योग 15: 41: 12 तक तदोपरान्त सिद्धिशुभ योग, गुलिक काल 07: 13:00 से 08: 54: 00 तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए, आज का राहु काल 10: 36: 00 से 12: 17: 00 तक, यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है।
मन में अच्छा करने का दृढ़ संक्ल्प हो तो ऐसे चमत्कार होते हैं

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1848 : अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, ये धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान शिक्षाशास्त्री रमेश चन्द्र दत्त का जन्म हुआ था।
1863: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ गंगाप्रसाद वर्मा का जन्म हुआ था।
1887: भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन का जन्म हुआ था।
1936: भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म हुआ था ।
1952: हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्रियों में से एक योगिता बाली का जन्म हुआ था।
1961: भारतीय अभिनेता, निर्माता सुनील शेट्टी का जन्म हुआ।
1963 : भारतीय सिनेमा की ख्याति प्राप्त अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1795: भारत की वीरांगनाओं में से एक अहिल्याबाई होल्कर का निधन हुआ था।
1910: आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता एक नर्स फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का निधन हुआ था।
1936: प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन हुआ था।
2018: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक सोमनाथ चटर्जी का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि. आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ  रहने वाला है। कामकाज को लेकर काफ़ी संतुष्टि व अपेक्षित धन लाभ होगा। करियर संबंधी समस्याओं का निराकरण सम्भव है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कामों में अपेक्षित सुधार होगा।  विदेश व शिक्षा संबंधी मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जमीन-ज़ायदाद से संबंधित योजनायें भी पूर्ण होंगी। आत्मविश्वास में भी पिछले दिनों की तुलना में इज़ाफ़ा होगा। प्रेम विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
वृष राशि. आज का दिन आपके लिए काफी  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। अतः आज आपको उन्नति व प्रगतिकारक संभावनाओं को तलाशने की जरूरत है। नये रोज़गार से जुड़ने वाले लोगों को भी आज अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन करियर के लिहाज़ से बहुत अच्छा रहने वाला है ।आप किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। लेक़िन अधिनस्थ कर्मचारियों व छोटे भाई बहिनों से अच्छे संबंध बनाये रखने का प्रयास करें।
मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपको दैनिक कामकाज से संतुष्टि व अपेक्षित धन लाभ मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता के  कारण  आपके सभी प्रस्तावित व सोचे हुए कार्य हल होंगे। नौकरी में पदोन्नति व कामकाज के विस्तार हेतु आपको प्रयास तेज कर देने चाहिए। आप अधूरी शिक्षा को पूरे करने की दिशा में विचार बना सकते हैं। अथवा बनाना चाहिए। परिणाम उत्साहवर्धक होंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज सार्थक प्रयास करने पर बात बन सकती है।
कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। पिछले दिनों से चले आ रहे करियर संबंधी व प्रस्तावित कार्य में तो प्रगति होगी, लेक़िन बिना किसी पूर्वयोजना के कार्य शुरु करने में व्यवधान आ सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में कमी व निर्णय लेने की स्थिति में  कन्फ्यूजन रह सकता है। कामकाज को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव भी संभव है, लेक़िन यदि आप धैर्य व संयम से काम लेते हैं तो सभी परिस्थितियों को आप अपने अनुकूल बना सकते हैं। उपाय-चावल और दही का दान करें।
सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यापार में आज आपको कुछ उन्नति और प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। दाम्पत्य  जीवन में किसी प्रकार का मतभेद है, तो दूर करने का प्रयास करें, परिणाम आपके अनुकूल होंगे। कार्यस्थल से संबंधित विवाद दूर हो सकते हैं। यदि आप किसी अदालती कार्यवाही से जूझ रहे हैं, तो आज निराकरण संभव है। बने हुए रिश्तों में किसी प्रकार से मतभेद या संशय पैदा हो रहे हैं, तो आज खुले मन से  बातचीत करने का प्रयास करें।
कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आपके प्रस्तावित कार्यों में बार-बार बाधा आती है, तो आज  नये ढंग से पहल करें। भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्थानपरिवर्तन व प्रोन्नति संबंधी मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। डेयरी उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उन्नतिकारक रह सकता है।
तुला राशि.आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी समस्याओं का हल निकलने की बहुत अच्छी संभावना है। कुछ प्रगति अथवा उन्नतिकारक अवसर भी आपको हासिल होंगे। लेकिन प्रतिद्वंदियों से सावधान व सतर्क रहने की आवश्यकता है। मानसिक अस्थितरता के कारण भी आप विषय वस्तु की यथा स्थिति को समझने में चूक कर सकते हैं। अतः ऐसी स्थिति। में पर्याप्त समय लेकर सोच विचार के बाद किसी नतीजे में पहुंचना उचित रहेगा।
वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके  लिए शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य यथावत व शान्तिपूर्वक चलते रहेंगे। प्रोपर्टी संबंधित योजनायें सफल होंगी।यदि आप रोज़गार की स्थापना हेतु विचाराधीन हैं, लेक़िन अवरोधों के कारण आपको सफलता नही मिल पा रही है, तो आज नए संकल्प और ऊर्जा के साथ अवरोधों का समाधान ढूंढे। कुल मिलाकर आज आप अपने रुके हुए कार्यों को हल करने में सफल हो सकते हैं।
धनु राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। करियर संबंधी कुछ नया या बदलाव करना चाहते हैंए तो उसमें आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रहा सकता है। कामकाज से संबंधित लम्बित प्रकरणों को आप बहुत अच्छे ढंग मैनेज भी करेंगे और उनका निपटारा भी करेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मकर राशि.आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य शान्ति पुर्वक चलते रहेंगे। धन संबंधी मामलों में सुधार की अच्छी संभावना बन रही है। आज आप निवेश भी कर सकते हैं। यदि आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे। यदि आप प्रस्तुतिकरण व रिपोर्टिंग आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आप के लिए आज दिन काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
कुम्भ राशि.आज का दिन आपके लिए बहुत  शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगति संभव है। आपके प्रस्तावित व सोचे हुए कार्य हल होंगे। यदि आप किसी प्रतिष्ठित कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको सम्मान से नवाजा जा सकता है। आप महत्वपूर्ण लोगों से व्यावसायिक संबंध बनाने में भी सफल हो सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।
मीन राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।करियर संबंधी कामकाज यथावत चलते रहेंगे। पिछले दिनों से चले आ रहे प्रस्तावित कार्य व योजनायें प्रगति में ही रहेगी। लेक़िन पारिवारिक क्लेश के कारण आप तनाव में रह सकते हैं। स्वास्थ्य कारणों से भी थोड़ा चिंता रह सकती है। अचानक स्थानांतरण की स्थिति भी बन सकती है।जो आपके लिए स्वीकार्य नही होगी। अतः संयम व कूटनीति से काम लेने पर परिणाम आपके पक्ष में बदल भी सकते हैं। दिन को अनुकूल बनाने के लिए ॐ वृहस्पतये नमः मंत्र की तीन माला का जप करें।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग : मानपुरा पुलिस ने दो किलो गांजे के साथ बाइक सवार दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *