सुप्रभात…आज का पंचांग,वीडियो… भगवान शिव को ऐसे करें प्रसन्न, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

18 जुलाई 2022,सोमवार, सूर्योदयः प्रातः 05:18:00, सूर्यास्तः- सायं 06:42:00, जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिव लिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा बरसती है । पहला सावन सोमवार व्रत
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, श्रावण माह, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि 08:55:50 बजे तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नागदेवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी कार्तिकेय जी हैं। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र 16:25:12 बजे तक तदोपरान्त हस्त नक्षत्र, पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु देव जी हैं तथा हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव जी हैं। शोभन 15:25:34 बजे तक तदोपरान्त सुकर्म, शुभ गुलिक काल 02:10:00 P.M से 03:53:00P.M बजे तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहु काल 07:17:00A.M से 09:00:00A.M बजे तक, यह तिथि समस्त शुभ कार्यो के लिए शुभ है।

जब बाल कृष्ण के दर्शन करने आए भगवान शिव

सावन का पहला सोमवार
पहला सावन सोमवार व्रत 2022: सावन का पहला सोमवार व्रत 18 जुलाई को है। इस दिन रवि योग और शोभन योग बना है। इस योग में पूजा पाठ करना अच्छा रहता है। सावन सोमवार व्रत करने से योग्य जीवनसाथी, संतान, सुख, समृद्धि, उन्नति आदि प्राप्त होती है। यदि आप पूरे वर्ष सोमवार व्रत करना चाहते हैं, तो सावन माह में इसका प्रारंभ कर सकते हैं। भगवान शिव की पूजा में सफेद फूल अर्पित करना चाहिए।
भगवान शिव के 12 श्रृंगार

आज होगी यह परीक्षा
जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ने रीट परीक्षा को देखते हुए शास्त्री परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। 22 और 23 जुलाई को होने वाली शास्त्री परीक्षा अब 28 और 29 जुलाई को होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ.कैलाश शर्मा ने बताया कि प्रदेश के 24 केंद्रों पर एक पारी में होने वाली शास्त्री तृतीय वर्ष की परीक्षा बदली हुई तिथि के अनुसार 28 व 29 जुलाई को होगी। 21 जुलाई को होने वाली परीक्षा यथावत रहेगी।

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का है जन्मदिन
1861 – भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म हुआ था।
1918 – नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ था।
1927 – प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मेहदी हसन का जन्म हुआ था।
1946 – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकारों राजेश जोशी का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1948 – भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक पीरू सिंह का निधन हुआ था।
1998 – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अब्दुल हमीद कैसर का निधन हुआ था।
2012- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन हुआ था।
2016 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों के मुकाबले संघर्षकारक रह सकता है। आज प्रस्तावित कर्यों में व्यवधान आ सकता है। यदि आप व्यापारी हैं, तो आज आपको व्यापार के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। भावनाओं पर आज आपको नियंत्रण रखना होगा । माता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंता में रह सकते हैं। धन प्रबंधन पर आज आपको विशेष ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हिमाचल: एएसआई 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके द्वारा, कार्य विशेष के लिए किए जाने वाले प्रयास आज सफल हो रहे हैं। आप स्वयं भी सकारात्मक ऊर्जा सोच के साथ कार्य सिद्धि के लिए प्रयत्न करेंगे। परिजनों व मित्र जनों से भी आपको किसी प्रकार का सहयोग मिल सकता है, आज आप किसी अर्थपरक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नति और प्रगतिकारक अवसर मिलेंगे। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलने की भी संभावना बन रही है। यदि आप किसी कम्पनी के प्रतिनिधि के रूप में काम करते हैं, तो आज आपको आर्थिक लाभ अथवा किसी अन्य प्रकार की उपलब्धि मिल सकती है। रोज़गार के लिए संघर्षरत लोगों के लिए भी आज का दिन उपलब्धि कारक रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक कलाकारों ने लोक गायक स्वर्गीय गोविंद सिंह रावल रीठागाड़ी को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपके मन-मस्तिष्क में सर्जनात्मक और रचनात्मक विचारों की प्रधानता रह सकती है। आपको कार्य विशेष को लेकर किसी योग्य औरअनुभवी व्यक्ति का कुशल मार्ग दर्शन मिल सकता है।विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लेकिन कार्यस्थल में विवाद की संभावना बन सकती है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपके प्रस्तावित कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। मानसिक उलझन भी रह सकती है,काम में जल्दबाज़ी व क्रोध की अधिकता भी रह सकती है।बड़े लेनदेन से भी आपको बचना चाहिए। दिन को अनुकूल बनाने के लिए शिवलिंग का अभिषेक करें।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए ज़्यादातर मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है।कार्य क्षेत्र में आपको धन लाभ व प्रसिद्वि मिल सकती है है। आज आप घर के लिए या निजि उपयोग के लिए कीमती सामान की खरीददारी भी कर सकते हैं। जीवन साथी से मतभेद सुलझ सकते हैं। परिजनों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकता है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। यदि आप रोजगार संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें आज सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। आपके रूके हुए कार्य भी सुधरने शुरू होंगे। धन पैसों के कारण रुके हुए कार्य,भी आज आगे बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आप स्वयं भी काफी सकारात्मक ऊर्जा के साथ कामकाज में लगे रहेंगे, फिर भी कामकाज को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। पैसों की कमी के कारण भी आपके काम अधूरे रह सकते हैं। दिन को अनुकूल बनाने के लिए पंचामृत से भगवान शिव (शिवलिंग) का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड के टिहरी से अपहृत लड़की हिमाचल के चिरगांव में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आज आपके दैनिक कार्य भी दुष्प्रभावित हो सकते हैं, अनावश्यक भागदौड़ के भी योग बन रहे हैं। जमीन,मकान को खरीदने व बेचने के बारे में आज अन्तिम फैसला लेना उचित न होगा। पारिवारिक विवाद की भी संभावना बन रही है। दिन को अनुकूल बनाने के लिए दूध,दही और सफेद वस्त्र का दान करें।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।आज आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नति और प्रगति कारक अवसर हासिल होंगे। आपके रुके हुए कार्य भी हल हो सकते हैं। वेरोजगार लोगों के लिए रोज़गार से जुड़ने की संभावना बन रही है। दोस्तों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आपकी रुकी हुई पदोन्नति का रास्ता खुल सकता है। पैसों की कमी के कारण रुके हुए काम भी आज आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन व्यर्थ की भागदौड़ भी सम्भव है। मीन राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य आगे बढ़ने शुरू होंगे। यदि आर्थिक संबधी कोई मामला अटका हुआ है तो, आज वह सुलझ सकता है।नौकरी व्यवसाय में उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप किसी सरकारी या निजी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं,तो आज उसके अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यश,प्रसिद्धि मिलने की भी संभावना बन रही है।
आपका दिन शुभ हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *