सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली सेजानें अपना आज का राशिफल

2 नवम्बर 2022,बुधवार, अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सप्ताह, आंवला नवमी, सूर्योदयः प्रातः 06:28:00, सूर्यास्तः सायं 05:32:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि 21:09:00 तक तदोपरान्त दशमी तिथि, नवमी तिथि की स्वामिनी दुर्गा जी हैं तथा दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी हैं। घनिष्ठा नक्षत्र 25:44:00 तक तदोपरान्त शतभिषा नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं तथा शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं। गंड योग 10:26:10 तक तदोपरान्त ध्रुव योग, शुभ गुलिक काल 10:44:00A.M से12:04:00A.M बजे तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ माना जाता है। राहु काल 12:04:00 P.M से 01:27:00 P.M तक,इस तिथि को कोई भी मांगलिक कार्य करना वर्जित है।
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1534 : सिखों के चौथे गुरु, गुरु रामदास का जन्म।
1883 :समाज सुधारक और होम्‍योपैथ को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्‍म। 1960 : हिंदी फिल्म संगीतकार अनु मलिक का जन्म।
1965 : हिंदी फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का जन्म।
1982 : भारत के प्रसिद्ध पहलवान तथा कुश्ती के खिलाड़ी योगेश्वर दत्त का जन्म।
आज इनकी है पुण्य ​तिथि
1985 : मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का निधन।
2012 : भारतीय – अमेरिकी गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर का निधन।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर में आज भी आपको उन्नति और प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। नौकरी व्यापार में अपेक्षित धन लाभ की प्राप्त होगी। जमीन-ज़ायदाद संबंधी मामले सुलझने शुरू होंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। प्रोपर्टी की खरीद-बिक्री में रिस्क लेने से बचें। यद्यपि धन लाभ लाभ संभव है। हालांकि थोड़ा बहुत मानसिक अस्थिरता व क्रोध की अधिकता भी रह सकती है।

वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। कामकाज़ संबंधित योजनायें सफल होंगी। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। हालाँकि अनावश्यक भ्रमण संभव है।यद्यपि विदेश व उच्छसिक्षा संबंधी कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी। आपके आत्मविश्वास में आज भी कमी रह सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ उचित संवाद कायम रखना चाहिए।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आज आपकी प्रवृत्ति जोख़िम उठाने की ओर प्रेरित रह सकती है। अतः बिना सोचे-बिचारे किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचना चाहिए। हालाँकि यदि आप एडवेंचर आदि साहसिक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है। थोड़ी बहुत मानसिक अस्थितरता व क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। धन प्रबंधन पर आज भी ध्यान देने की आवश्यकता है। दिन की अनुकूलता के लिए शनि चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। करियर संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है। रोज़गार संबंधी योजनायें प्रगति में रहेंगी। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। ज़मीन-वाहन ख़रीदने की योजना हल होती हुई दिखाई दे सकती है। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। लेक़िन भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरुरत रह सकती है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे। धन-संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। बैंक लोन संबंधी अवरोध दूर होंगे। यदि आप कॉन्ट्रैक्टर या सफ्लायर आदि कार्य क्षेत्र से जुडे व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ पुलिस ने झिड़ीवाला में एक युवक से पकड़ी 1320 नशीली गोलियां, युवक को किया गिरफ्तार मामला दर्ज

कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित व जरूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। हालाँकि यदि आप एकाउन्टस व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज़ आदि कार्य करने वाले व्यक्ति हैं,तो आपको आज लापरवाही से बचना चाहिए। पैसों के लेनदेन में भी सावधनी बरतने की ज़रूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  मटौर शिमला निर्माणाधीन फोरलेन विस्थापित समिति ने सरकार की नीति और नीयत पर उठाए सवाल

तुला राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। नवीन रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास होंगे। घर के पुनर्निर्माण के बारे में आप विचार बना सकते हैं। पुरानी प्रोपर्टी खरीदने का विचार भी बन सकता है। हालाँकि कार्यस्थल में आपको संयम व सावधनी के साथ दिन व्यतीत करना होगा।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। यदि आप रोज़गार संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार प्रगति मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा व विचारों में सकारात्मकता रहने वाली है। करियर को लेकर घर से बाहर जाने का भी योग बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: NH-5 पर चला प्रशासन का पीला पंजा, सपरून बाय पास पर हटाए अवैध कब्जे

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। यदि आप पैसों संबंधी (बैंक लोन आदि )किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार प्रगति होगी। यद्यपि धन निवेश करना हो तो ,निर्णय बहुत सोच-विचार के बाद लेना उचित होगा। यदि आप किसी रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है।दैनिक कार्य पूर्व-दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। करियर में उन्नती व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। स्थानपरिवर्तन संभव है।हालाँकि कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। प्रस्तावित व आवश्यक कार्य होंगे। हालाँकि भागदौड़ अधिक रह सकती है। रोज़गार के सिलसिले में घर अथवा परिवार से दूर जाने की संभावना बन रही है। धन प्रबंधन पर भी आपको ध्यान देना चाहिए।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। अधिकारी वर्ग व सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। बडे भाई- बहिन की तरफ से ख़ुशी मिल सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *