सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, रमजान माह 28वां रोजा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जाानें अपना आज का राशिफल

30 अप्रैल 2022,शनिवार, ग्रेगरियन कैलेंडर के अनुूसार आज साल का 120वाँ दिन है। अभी वर्ष समाप्त होने में 246 दिन शेष हैं। रमजान माह का 28 वां रोजा सेहरी आज सुबह 04:16 बजे, इफ्तार आज शाम 18:58, कल सुबह सेहरी 4:15 बजे। वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण आज रात 12:16 मिनट से (भारत में अदृश्य)
सूर्योदयः- प्रातः 05:32:00
सूर्यास्तः- सायं 06:28:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079,शक संवतः- 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, वैशाख माह, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि 25:58:11 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि, अमावस्या तिथि के स्वामी पित्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्निदेव हैं। अश्विनि नक्षत्र 20:13:00 तक तदोपरान्त भरणी नक्षत्र
नक्षत्र स्वामीः- अश्विनि नक्षत्र के स्वामी केतु देव जी हैं तथा भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव जी हैं।
प्रीति योग 15:18:27 तक तदोपरान्त आयुष्मान योग, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से अदरक खाकर जायें। शुभ गुलिक काल 05:41:00 P.M से 07:20:00 A.M तक, आज का राहुकाल 09:00:00 A.M से 10:39:00 A.M तक, इस तिथि में कांसे के पात्र में भोजन करना मना है। यह तिथि पितृ कार्य और शल्य क्रिया के लिए शुभ है।
आज सुनें बजरंग बली हनुमान के भजन, शनिदेव होंगे प्रसन्न

https://youtu.be/NaJ2xzeu2bo

आज इन चर्चित व्यक्तियों का है जन्मदिवस
1870 – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक दादा साहब फाल्के का जन्म हुआ था।
1909 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री आर. शंकर का जन्म हुआ था।
1927 – सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश फातिमा बीबी का जन्म हुआ था।
1949 – संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का जन्म हुआ था।
1987 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथी
1837 – महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष हरि सिंह नलवा का निधन हुआ था।
1945 – एडोल्फ़ हिटलर ने आज के ही दिन रूसी सेनाओं से घिरने के कारण बंकर में स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या की थी।
2011 – अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दोरजी खांडू का निधन हुआ था।
हरि सिंह नालवा — एक शूरवीर


भारत में एक ऐसा योद्धा पैदा हुआ था, जिसने अफगानों को नाको चने चबवा दिए थे। उस महान योद्धा का नाम था हरी सिंह नालवा। अफगानों के जेहन में हरी सिंह के नाम क्या खौफ था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अफगान महिलाएं अपने रोते हुए बच्चों को चुप कराने के लिए कहती थीं, चुप हो जाओ, नहीं तो नालवा जा आएगा।
हरी सिंह नालवा महाराज रणजीत सिंह की फौज के सबसे भरोसेमंद कमांडर थे। वह कश्मीर, हाजरा और पेशावर के गवर्नर रहे। उन्होंने कई अफगान योद्धाओं को शिकस्त दी और यहां के कई हिस्सों पर अपना वर्चस्व स्थापित किया। साथ ही उन्होंने अफगानों को खैबर दर्रे का इस्तेमाल करते हुए पंजाब में आने से रोका। असल में 1000 एडी से 19वीं सदी की शुरुआत तक खैबर दर्रा ही विदेशी हमलावरों के लिए भारत आने का एकमात्र रास्ता था। इसके मुताबिक अफगानिस्तान तब भी एक अजेय इलाका माना जाता था। लेकिन हरी सिंह नालवा ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती हिस्सों और खैबर दर्रे पर कब्जा करके अफगानों के लिए इस रास्ते से भारत में आने की किसी भी संभावना को खत्म कर दिया।जब अफगान लगातार पंजाब और दिल्ली आ रहे थे तो महाराजा रणजीत सिंह ने अपने साम्राज्य की सुरक्षा के लिए दो तरह की सेनाएं बनाईं। एक सेना को व्यवस्थित रखने के लिए फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, रशियन और ग्रीक्स योद्धा नियुक्त किए गए थे। वहीं दूसरी सेना हरी सिंह नालवा के अंडर में थी। यह महाराजा रणजीत सिंह की सबसे बड़ी ताकत थी। हरी सिंह नालवा ने इस सेना के साथ अफगान आदिवासी हाजरा को हजारों बार मात दी। नालवा की बहादुरी को सम्मान देते हुए 2013 में भारत सरकार ने उनके ऊपर एक डाक टिकट जारी किया था।
हरी सिंह नालवा ने अफगानों के खिलाफ कई युद्धों में हिस्सा लिया था। इन लड़ाइयों में उन्होंने अफगानों को उनके कई इलाकों से बेदखल कर दिया था। 1807 में महज 16 साल की उम्र में नालवा ने कसूर (अब पाकिस्तान में) के युद्ध में हिस्सा लिया। इस युद्ध में उन्होंने अफगानी शासक कुतुबुद्दीन खान को शिकस्त दी थी। वहीं 1813 में नालवा ने अन्य कमांडरों के साथ मिलकर अटॉक के युद्ध में हिस्सा लिया और आजिम खान व उसके भाई दोस्त मोहम्मद खान को मात दी। यह दोनों काबुल के महमूद शाह की तरफ से यह युद्ध लड़ रहे थे। सिखों की दुर्रानी पठानों के खिलाफ यह पहली बड़ी जीत थी।
1818 में सिख आर्मी ने नालवा के नेतृत्व में पेशावर का युद्ध जीता और नालवा को वहां रुकने के लिए कहा गया था। यहां से उन्हें पंजाब-अफगान सीमा पर निगाह रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। 1837 में नालवा ने जमरूद पर कब्जा जमाया, जो कि खैबर पास के रास्ते अफगानिस्तान जाने का रास्ता था। इस तरह की जीतों ने अफगानों के मन में नालवा के प्रति दहशत पैदा कर दी थी।
इतिहासकार बताते हैं कि अगर हरी सिंह नालवा ने पेशावर और उत्तरी-पश्चिमी युद्धक्षेत्र जो कि आज पाकिस्तान का हिस्सा हैं, में युद्ध न जीते होते तो आज यह अफगानिस्तान का हिस्सा होते। ऐसा होने पर पंजाब और दिल्ली में अफगानों की घुसपैठ कभी नहीं रोकी जा सकती थी। इस तरह अफगानिस्तान हमेशा-हमेशा के लिए भारत के लिए सिरदर्द बन जाता।

आज का राशिफल
मेष राशि- आज के दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको स्थाई संपत्ति और वाहन का सुख मिल सकता है। आप घर के नवीनीकरण के बारे में योजना बना सकते हैं। आप नौकरी व्यवसाय से संतुष्ट रहेंगे। आपको कुछ नया करने या सीखने का अवसर मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि- आज आपकी सोच काफी सकारात्मक रह सकती है।अतः आज आपको भविष्य संबंधी किसी दूरगामी योजना पर विचार करना चाहिए। आज आप नया व्यवसाय स्थापित करने में भी सफल हो सकते हैं।किसी छोटी और लाभदायक यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। आज आपको नौकरी या व्यवसाय में कोई विशेष उपलब्धि भी प्राप्त हो सकती है। छोटे भाई बहिन की तरफ से खुशी मिलने और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिलने का भी योग बन रहा है।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए काम-काज के हिसाब से बहुत अच्छा है। आज आपको आपकी कार्यकुशलता के लिए सराहना मिल सकती है,आपके माता-पिता या किसी पूर्वज के द्वारा किये गये उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के कारण भी आपको प्रतिष्ठा मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आप चिन्तित रह सकते हैं।
कर्क राशि-आज आपके प्रास्तावित सभी कार्य पूर्ण होंगे।नौकरी व्यवसाय में उन्नती और तरक़्क़ी मिलने की संभावना बनेगी। आपको सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिल सकती है। जो लोग रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि-आज आपको नियमित काम में अधिक ध्यान देना होगा। अन्यथा आप संबंधित काम में कुछ गलती कर सकते हैं। स्वभाव में अधिक उग्रता और किसी विषय वस्तु संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाज़ी भी रह सकती है। यदि आप पहले से रक्तचाप आदि से पीड़ित हैं, तो आज रक्तचाप को नियंत्रण में रखने की खास जरूरत है। किसी स्वजन के कारण भी आप चिंता में रह सकते हैं।
कन्या राशि-आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकता है। यदि आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। आज आप आय के नये साधन भी तैयार कर सकते हैं। यदि आप वेरोजगार हैं तो आज सकारात्मक पहल करें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। यदि आप राजकीय सेवा से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, किसी अधिकारी का आपके कार्य स्थल में औचक निरीक्षण हो सकता है। बाकी आपके दैनिक सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
वृश्चिक राशि-आज भाग्य का साथ होने के कारण आप सभी परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना सकते हैं। आप किसी नये कार्य को करना चाहते हैं, तो अवश्य शुरू करें,परिणाम आपके पक्ष में ही आयेंगे।
धनु राशि-आज आपको संयम से काम लेना होगा, अन्यथा बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी आपको गुजरना पड़ सकता है। कोई मनगढ़ंत आरोप-प्रत्यारोप भी आपके ऊपर लगा सकता है।अतः आपका दिन आपको शान्ति और संयम के साथ बिताना होगा।
मकर राशि-आज आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपका कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। यदि आप व्यवसाय संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको काफी सकारात्मक परिणाम दिखाई दे सकते हैं।जीवन साथी से कोई उपहार भी आपको मिल सकता है।
कुम्भ राशि-यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता के लिए चिन्तित हैं,तो आज आपको उसमें काफी राहत मिलने वाली है। ख़ासकर रोज़गार संबंधी कार्य से आप जूझ रहे हैं, तो आज आपको सफलता दिखाई दे सकती है। इसी प्रकार यदि आप किसी रोग ,बीमारी से पीड़ित हैं, तो आज आपको स्वास्थय लाभ का शुभ संकेत मिल सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपके सभी काम यथावत और अपेक्षा के अनुसार पूर्ण होंगे। लेकिन आपको ध्यान काम की ही तरफ केन्द्रित रखना होगा,अन्यथा आपका आकर्षण विपरीत लिंगी की ओर अधिक रह सकता है। आज आपका किसी के साथ प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। लेकिन ये प्रेम प्रसंग बेमेल होगा। और अधिक दिन नही चलेगा।
आपका दिन शुभ हो!

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव आते ही बौखला जाते है कांग्रेसी, झूठ की राजनीति कर सत्ता पाने की रखते है चाह: शैलेंद्र गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *