हल्द्वानी ब्रे​किंग : डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने बनाया नया संगठन, तेजपाल नेगी अध्यक्ष और ओपी पांडे बने महासचिव

हल्द्वानी। आज यहां डिजिटल मीडिया संगठन का विधिवत गठन कर दिया गया। संगठन में अधिष्ठाता कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। संगठन के प्रारंभिक कार्यों को संपादन करने के बाद यह कार्यकारिणी लोकतांत्रिक प्रकिया के तहत चुने गए पदाधिकारियों को पदभार सौंपेगी।

सरस मार्केट में हुई एक बैठक में जनपक्ष के गिरीश जोशी को संरक्षक बनाया गया। सत्यमेव जयते के तेजपाल नेगी को अधिष्ठाता कार्यकारिणी में अध्यक्ष मनोनीत किया गया। हिल वार्ता के ओपी पांडे को संगठन का महासचिव बनाया गया। खबर सच है कि मनोज पांडे को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सच की तोप के महेंद्र नेगी और खबर पहाड़ के दिनेश पांडे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पर्वत प्ररेणा के सुरेश पाठक को संगठन का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा खालसा न्यूज के गुरमीत सिंह सहित कई लोग कार्यकारिणी में शामिल किए गए।


संगठन के अध्यक्ष तेजपाल नेगी ने बताया कि अधिष्ठाता कार्यकारिणी संगठन की पंजीकरण प्रकिया, संविधान निर्माण व सदस्यता अभियान चला कर संगठन को एक आकार देगी। इसके बाद आम बैठक कर विधि अनुसार संगठन के चुनाव कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि संगठन उत्तराखंड के नैनीताल जिले तक की सीमित नहीं रहेगा। संगठन का प्रसार पूरी हिमालयन श्रृंखला में किया जाएगा। ताकि समाचार जगत में नई आई डिजिटल क्रांति को समाज के परिप्रेक्ष्य में सही दिशा दी जा सके। उन्होंने बताया कि जल्दी ही सगठन का सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।

इससे अभी तक समाचार जगत में स्वयं के अलग थलग समझ रहे डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों सम्मान व सरकारी नीतियों में डिजिटल मीडिया को भी स्थान दिलाने के लिए प्रयास शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों को आज से ही आमंत्रित किया जा रहा है कि वे संगठन की सदस्यता लें। अपनी सदस्यता के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वे संगठन के अध्यक्ष से 7895783639 पर और महासचिव ओपी पांडे से 97600 38440 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : दिवंगत लोकगायक प्रहलाद मेहरा के साथ नरेंद्र सिंह नेगी की अंतिम जुगलबंदी रिलीज, 'पारवती को मेतूड़ा' देसा गीत को शुरूआती एक घंटे में मिले दो हजार व्यूज, लोग दे रहे मेहरा को भावभीनी श्रद्धांजली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *