अजब-गजब @ हल्द्वानी: खरीददारी को निकलीं तीन बहनों का पूरा दिन बीत गया बाल चोर को पकड़ने में,देर सायं हुआ ‘आपरेशन बाल चोर’ पूरा

हल्द्वानी। कल शाम लगभग तीन बजे अपनी दो बहनों के साथ खरीदारी करने आई महिला के पीछे पहली ही दुकान से एक बाल चोर पड़ गया। तकरीबन तीन दुकानों पर उसने महिला के कंधे पर टंगे पर्स से रूपये निकालने का प्रयास किया लेकिन हार बार किसी न किसी ने उसे देख लिया। अंत में जब महिला ने उसे पकड़ ही लिया तो वह हाथ छुड़ा कर भाग निकला। फिर क्या था बाकी का समय महिला और उसकी बहन उसका पीछा करने में लग गई।

इत्तेफाक देखिए कि शाम को हार कर महिला ने दोबारा से खरीददारी करने का मन बनाया तो कालूशाही मंदिर के पास चोर फिर महिला के पीछे आ खड़ा हुआ। इस बार महिला ने उसे पकड़ने वाहा तो वह फिर भाग खड़ा हुआ। इस बार महिला ने दिमाग से काम लिया और चोर…चोर का शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों बाल चोर को दबोच लिया। महिला उसे पकड़ कर कोतवाली लाई और पुलिस को सौंप दिया। महिला का आरोप है कि पकड़े जाने पर बालक उसे गालियां दे रहा था और साथियों को बुलाने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने बाल चोर को अपेने संरक्षण में लिया तब जाकर देर सायं महिला बिना खरीददारी के अपने घर लौटी।

तमंचागिरी @ देहरादून: लोनिवि के एक्सईएन कार्यालय में देसी तमंचा लेकर घुसा युवक, बोला— टेंडर निरस्त करो वर्ना…, मुकदमा दर्ज


यह रोचक वाकाया कल शाम का है। महिला ने पुलिस कोतवाली में दी तहरीर में पूरे घटना क्रम का वर्णन किया है।
फतेहपुर गांधी आश्रम के नजदीक रहने वाली महिला कल अपनी बहन के साथ लगभग तीन बजे हल्द्वानी बाजार में खरीददारी को निकली। शायद सही मुर्हूत पर महिला घर से नहीं निकली इसी वजह से दोनों बहनों का पूरा दिन एक बाल चोर के साथ ‘चोर—पुलिस’में ही बीत गया। महिला ने बताया है कि लगभग तीन बजे दोनों बहने कालूशही मंदिर के पास कपड़े की दुकान में पहुंची। वे कपड़े देख ही रही थीं कि तभी दुकानदार ने बताया कि उनके ठीक पीछे खड़ा लड़का उनके कंधे पर टंगे पर्स की चेन खोलकर पैसे चुराने की कोशिश कर रहा है।

आपदा @ नैनीताल: दोगांव के पास सड़क पर आया मलबा, हल्द्वानी—नैनीताल के बीच यातायात ठप, नैनीताल में ठंडी सड़क पर आ गिरा बोल्डर

यह भी पढ़ें 👉  दीपेश जोशी  देवा भाई बने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष

महिला ने बताया कि उसने बच्चा समझकर इसे कुछ नहीं कहा। लेकिन अपने पर्स की चेन दोबारा बंद कर दी। फिर दोनों बहनें में बर्तन की दुकान में गईं। लेकिन बाल चोर ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। उसने फिर से महिला का पर्स खोलकर पर्स में हाथ डाालने की कोशिश की। इसबार महिला की बहन ने ही उसे देखा। जब वे उसे पकड़ने लगीं तो वह भाग गया। इस बात को भूलकर महिला व उसकी बहन जुराबें खरीदने के लिए एक दुकान पर गई तो पुन: वहीं लड़का वहां पहुंच गया और उनसे सटकर खड़ा हो गया। इस बार महिला ने उसका हाथ पकड़ ही लिया। लेकिन इस बार भी वह अपना हाथ छुड़ा कर भाग निकला।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड के टिहरी से अपहृत लड़की हिमाचल के चिरगांव में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

घोर कलयुग @ काशीपुर : विधवा चाची से बनाए शारीरिक संबंध, फिर खंगाल डाला बैंक खाता, मुकदमा दर्ज


अब महिला ने उसे पकड़ने की ठान ली। महिला और दोनों बहनें उसे पकड़ने को दौड़ी तो वह कालूशाही मंदिर के सामने से पटेल चौक की ओर भाग गया। मैने महिला और उसकी दोनों बहनों ने मिलकर काफी जगह उसकी तलाश की, लेकिन बालक नहीं मिला। शाम तकरीबन छह बजे तीनों कालूशाही मन्दिर के सामने बाजार की तरफ जा रही थीं तो वहीं लड़का उन्हें फिर से दिखाई दिया। इस बार महिला ने उसे पकड़ ही लिया था लेकिन बाल चोर उन्हें धक्का देकर भागने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती: हनुमान जन्मोत्सव पर आज राजधानी देहरादून में निकलेंगी शोभायात्राएं

ब्रेकिंग न्यूज @ बागेश्वर : कांडा बस स्टैंड पर खड़ी कार पर गिरा विशाल पेड़, कोई हताहत नहीं, कांडा—बेरीनाग मार्ग पर लंबा जाम

तीनों बहनें भी उसके पीछे भागीं और जोर जोर से चोर …चोर की आवाज भी लगाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग भ्ज्ञी सतर्क हो गए और बाल चोर को दबोच लिया गया। तीनों बहनें उसे लेकर कोतवाली पहुंच गई और पूरी राम कहानी पुलिस को बताई। महिला का आरोप है कि पकड़े जाने पर लड़का उन्हें गालियां दे रहा था और अपने साथियों को बुलाने की धमकी दे रहा था। देर सायं महिलाओं ने राजपुरा निवासी इस बाल चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया और अपने घर के लिए रवाना हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *