बागेश्वर न्यूज़ : भारतीय पत्रकार संघ के हरीश सिंह नगरकोटी को बनाया गया बागेश्वर जिले का जिला अध्यक्ष

बागेश्वर। भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी द्वारा जिला बागेश्वर के हरीश नगरकोटी को बागेश्वर का जिला अध्यक्ष नामित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी ने जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा की स्वच्छ ईमानदार पत्रकार को ही निशुल्क सदस्यता दिलाई जायेगी।

इधर भारतीय पत्रकार संघ के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष हरीश नगरकोटी ने संघ के राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन का आभार जताते हुए पत्रकार हितों की रक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया। नगरकोटी ने बताया कि जल्द ही बागेश्वर जनपद में बैठक कर जिला स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा। हरीश के अध्यक्ष बनने पर जिले के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया।

इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश संरक्षक सनुज अनुज, जिला अध्यक्ष अवनींद्र कुमार आर्य, मांगेराम, धनराज गर्ग, गोपाल नाथ गोस्वामी, संजय भल्ला, उमेश कश्यप, कैलाश चौधरी, कुन्दन शर्मा हितेन्द्र भटनागर, तौहीद चांद, इकराम हुसैन, मुस्तकीम मलिक, आसिफ़ अली, अकरम खान, विनय कुमार, दुर्गेश मिश्रा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी, संरक्षक सगीर अशरफ, लक्ष्मी दत्त मन्दौलिया, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चौहान, प्रकाश भटट, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र भटट, प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा, प्रदेश सचिव जाहिद हुसैन इदरीसी, प्रदेश सचिव एडवोकेट रोहित कार्की, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एंव जिला अध्यक्ष कलीमुद्दीन, नगर अध्यक्ष जॉन मसीह, जलीस अहमद कासमी, आदिल खान, विरेन्द्र गोस्वामी, डॉ. जुनैद अख्त्तर, हरपाल लटवाल, राजेश शर्मा, संजय भल्ला, कैलाश चौधरी, उमेश कश्यप, अकरम खान, प्रदेश सचिव हरेंद्र भटनागर, कुन्दन शर्मा विरेंद्र कुमार, शमशाद अली, मुकेश रत्नाकर, उसमान खान, मो दानिश सिद्बिकी, विजय जोशी, शम्मी मैहर, मुनेश चौहान, वसीम अहमद, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह मवाडी़, विशेष गुप्ता आदि पत्रकार ने बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : जंगल में घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ का हमला, पति पत्नी ने भागकर बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *