ब्रेकिंग…यह क्या : यहां किरायेदार महिला को मकान मालिक ने मारी गोली, गंभीर, आरोपी फरार

प्रयागराज। जिले के थाना धूमनगंज अंतर्गत भोला का पुरवा में मकान खाली कराने को लेकर मकान मालिक ने किरायेदार महिला पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला को 4 गोली मारी गई हैं। उसे तुरंत स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।

बांदा… किशोरी से गैंगरेप, 5 युवकों ने 13 दिन तक किया बलात्कार

मिल रही जानकारी के अनुसार भोला का पुरवा में अभिभन्यु शुक्ला ने मकान बनाया है। मकान में उसने कई किरायेदार रखे हैं। यहां किराये पर रहने वाली महिला संगीता से मकान खाली कराने को लेकर अभिमन्यु का विवाद चल रहा था। मकान मालकिन विमला शुक्ला के अनुसार आज भी संगीता के साथ उसके पति का झगड़ा हुआ और उसके पति ने गुस्से में संगीता के गोली मार दी।

बरेली… हदसा: ट्रेन से कटकर दो दोस्तों की मौत

उसने बताया कि किरायेदार मकान खाली करने को तैयार थी, इसके बाद आखिर अभिमन्यु ने क्यों गोली मारी उनकी पत्नी भी नहीं बता सकी। वहीं धूमनगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है। आरोपी अभिमन्यु की तलाश की जा रही है, उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ब्रेकिंग: जंगल में मिला लगभग 20 दिन पुराना सड़ा-गला अज्ञात शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *