सोलन ब्रेकिंग : औद्योगिक क्षेत्र में लैंड यूज बदलने के लिए मांगी गई मोटी रकम, जल्द करेंगे खुलासा : जयराम ठाकुर

सोलन। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि वे जल्दी ही औद्योगिक क्षेत्र में लैंड यूज चेंज कराने के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करेंगे। यहां सोलन में आहूत एक पत्रकारवार्ता में ठाकुर ने यह दावा किया कि औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों के लिए दिए जाने वाली जमीन का लैंड यूज बदलने के लिए भारी भरकम रुपये मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे एक दो दिन में इस पूरे मामले से पर्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के बाद दो सरकारें बनेंगी एक हिमाचल में और दूसरी देश में।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सुखविंदर सुक्खू प्रदेश में राजनैतिक संकट के लिए भाजपा को दोषी करार दे रहे हें लेकिन क्या वेबता पाएंगे कि उनकी ही सरकार का मंत्री रोते हुए जब यह कहता है कि उसे स्वर्गीय पिता ने प्रदेश के लिए इतना कुछ किया और अब उन्हें रिज पर दो गज जमीन भी नसीब नहीं हो पा रही है तो इसमें दोष किसका है। उनकी ही पार्टी के छह विधायक जब असंतुष्ट होकर राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट डाल आते हैं तो इसमें दोष किसका है और जब उनकी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बाकायदा पत्रकारवार्ता में कहती हैं कि विधायकों की सुनी जाती तो प्रदेश में ऐसी स्थिति नहीं आनी थी, या फिर उन्हीं की पार्टी के नेता जब हिमाचार में दोस्तों की सरकार चलाने का आरोप लगाते हैं तो इसमें दोष किसका है।

उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से भले ही प्रदेश में सरकार चल रही है लेकिन नैतिक रूप से मुख्यमंत्री को सरकार चलाने का कोई अधिकार नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के प्रदेश में सिर्फ 25 विधायक होते हुए राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी चुनाव में जी जाता है तो सरकार स्वयं ही अल्पमत में आ गई थी। ऐसे में सुखविंदर सुक्खू के इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के बाद देश व प्रदेश में दो नई सरकारें गठित होंगी। एक हिमाचल में दूसरी केंद्र में।

इससे पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह से केंद्र सरकार से मोदी को हटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। लेकिन मोदी सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बाद पूरे देश में कांग्रेस को तीस सीटें भी नहीं मिल सकेंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल से चारों सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतर गई है और अपने सभी चारों प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अभी यह भी पता नहीं है कि उनका प्रत्याशी कौन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : हाई स्कूल में फेल होने पर छात्रा ने गटका जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम


उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को खोखला होने के साथ देश के साथ धोखा भी करार दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल के साथ कभी अन्याय नहीं किया। यहां की सड़कों को फोर लेने बनाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये जारी किए गए। जिससे हिमाचल का नक्शा ही बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में टनलों का जाल बिछाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज: शिमला सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी पहुंचे, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, चुनाव जिताने का लिया संकल्प

फिर भी प्रदेश में काबिज कांग्रेस सरकार यह आरोप लगाने से पीछे नहीं कटती कि मोदी सरकार ने प्रदेश को कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि देश के साथ हिमाचल प्रदेश की जनता भी अब एक परिवार को सत्ता से बाहर करने का मूड बना चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश के एक बार फिर विघटित करने का मसौदा पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग : लोन से परेशान, भाइयों ने मांगी आत्मदाह की अनुमति, एसपी को सौंपा मांगपत्र,गहने गिरवी रख दो लोगों से लिया था ऋण

पत्रकार वार्ता में शिमला संसदीय सीट के भाजपा प्रभारी चौधरी सुखराम, भाजपा के शिमला प्रत्याशी सुरेश कश्यप व अन्य कई नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *