पिथौरागढ़…दहेज न दिया तो मारपीट कर ससुराल से निकाल दी बहू
पिथौरागढ़। यहां के एंचोली गांव निवासी एक महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ घरेलू हिंसा की तहरीर सौंप कर मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला के अनुसार उसका विवाह 15 जून 2015 को मुंबई के कोलाबा के गणेश मूर्ति नगर में रहने वाले दीपक जोशी के साथ हुआ था।
विवाह के बाद से उसके सास व ससुर उसे प्रताड़ित किया करते थे। लेकिन मायके की माली हालत अच्छी न होने के कारण वह सबकुछ बर्दाश्त करती रही।
बाद में मां पिता के भड़काने पर उसका पति भी शराब पीकर उसे पीटने लगा।
वह काफी समय से अपने मायके में रहने को मजबूर है।
कमाई का कोई साधन न होने के कारण वह पुलिस की शरण में गई और आज पुलिस ने उसके ससुर, सास व पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।