काम की खबर : आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो हमारा यह कालम आपके लिए ही है, हर रोज अवश्य देखें

ग्रेगेरियन कैलंडर के अनुसार वर्ष का आज वर्ष का 320वां दिन है। साल में अभी और 45 दिन बाकी है।

आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस भी है। वर्ष 1956 में प्रथम प्रेस आयोग ने देश में प्रेस स्वतंत्रता एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श स्थापित करने की सिफारिश की थी। फलस्वरूप 4 जुलाई, 1966 को पहली बार स्वायत्त रूप से भारतीय प्रेस परिषद (PCI) की स्थापना हुई। 16 नवंबर, 1966 को PCI ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया। इसलिए प्रतिवर्ष ‘16 नवंबर’ को यह दिवस मनाया जाता है।
आज के ही दिन मुंबई में सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट से संन्यास लेने के संकल्प के बाद ही 2013 में भारत सरकार ने भी देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की आधिकारिक घोषणा कर दी। 40 वर्ष की आयु मे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे सबसे कम उम्र के व्यक्ति और सर्वप्रथम खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह सम्मान खेल के क्षेत्र में नहीं दिया जाता था। सचिन को यह सम्मान देने के लिए पहले नियमों में बदलाव किया गया था।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हो रही है। एक महीने तक चलने वाली यह परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी। SSC द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे। GD कॉन्स्टेबल की यह भर्ती तकरीबन 3 सालों के बाद निकली है, इसलिए इसे लेकर अभ्यर्थी काफी उत्सुक हैं और इसमें शामिल होने के लिए भी अभ्यर्थियों ने बंपर आवेदन किये हैं।

आज का इतिहास
निगवेल हिदाल्गो ने 1810 में स्पेन से मैक्सिको की आजादी के लिए संघर्ष शुरू किया।
मैक्सिको की स्वतंत्रता को 1821 में मान्यता मिली।
विश्व प्रसिद्ध रूसी लेखक फ़्योदोर दोस्तोविस्की को 1849 में एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई गई थी।
ओकलाहोमा 1870 में अमेरिका का 46वां प्रांत बना।
अमरीका में फेडरल रिजर्व व्यवस्था का 1914 में औपचारिक रूप से शुभारंभ हुआ।
अल्‍बर्ट होफमैन का आविष्‍कार लाइर्सेजिक एसिड डाइथलामाइड ड्रग 1938 में आज ही के दिन वजूद में आया।
अभी दूसरा विश्व युद्ध ख़त्म भी नहीं हुआ था, बात साल 1942 की है, जब कुछ यूरोपीय देशों की सरकारों ने 1945 में ब्रिटेन में एक सम्मेलन आयोजित किया।
जनरल मोटर्स निगम की 1908 में स्थापना की गई।
टोक्यो के सईतामा में 1947 में आये चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड के बारे में 1965 में पहली सार्वजनिक घोषणा हुई।
स्काईलैब-4 को 1973 में पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप 1975 में संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
पापुआ न्यू गिनी ने 1975 में ऑस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
अमेरिका का पांचवां अंतरिक्ष यान कोलंबिया-5 1982 में एडवर्ड सैन्य अड्डे पर उतरा।
बेनजीर भुट्टो ने 1988 में पाकिस्तान में 11 वर्षो में हुआ पहला आम चुनाव जीता।
भारतीय मूल के वासुदेव पाण्डे त्रिनिदाद एवं टौबेगो के 1995 ने प्रधानमंत्री बने।
चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता जिंग शेंग 1997 में 18 वर्ष बाद रिहा किये गए।
कनाडा ने 1998 में अपना यहाँ नागरिकता क़ानून को सख्त बनाया।
सन 2000 में रूस द्वारा अंतरिक्ष केन्द्र मीर को डुबाने का फैसला।
अफ़ग़ानिस्तान 2001 में हेतु संयुक्त राष्ट्र के 21 सदस्यीय दल में भारत शामिल।
मुशर्रफ़ ने 2002 में पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
पाकिस्तान ने 2006 में मध्यम दूरी के गौरी-V मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफ़ान ‘सीडर’ ने 2007 में बांग्ला देश में भीषण तबाही मचाई।
वन टू गो एयरलांइस का विमान 2007 में थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत।
स्टेट बैंक की हेवरा के 2008 में 58 लाख रुपये की कर्ज़ माफ़ की।
चन्द्रयान के लूनर लेजर रेजिंग उपकरण ने 2008 से सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया।
वाशिंगटन में 2013 में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
इस्लामिक स्टेट ने 2014 में सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

16 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहबादी का जन्‍म 1846 में हुआ था।
ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस का जन्‍म 1880 में हुआ था।
पाकिस्तान की माँग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक चौधरी रहमत अली का जन्‍म 1897 में हुआ था।
कत्थक के प्रसिद्धि प्राप्त गुरु तथा नर्तक शंभू महाराज का जन्‍म 1907 में हुआ था।
दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी का जन्‍म 1908 में हुआ था।
अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम का जन्‍म 1920 में हुआ था।
अमेरिकी मानव विज्ञानी सिडनी मिंत्ज़ का जन्‍म 1922 में हुआ था।
पुर्तगाली लेखक, नोबल पुरस्कार विजेता जोसे सरामैगो का जन्‍म 1922 में हुआ था।
वियतनामी राजनितिज्ञ होन्ग मिन्ह चिन्ह का जन्‍म 1922 में हुआ था।
भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक मिहिर सेन का जन्‍म 1930 में हुआ था।
भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्‍म 1931 में हुआ था।
भारत के प्रसिद्ध शटलर खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्‍म 1973 में हुआ था।
16 नवंबर को हुए निधन
‘पासी’ जाति से सम्बंधित एक वीरांगना ऊदा देवी का निधन 1857 में हुआ।
प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा का निधन 1915 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  viral: बुलडोजर 'ब्रेक डांस' देखा क्या? अखिलेश के गढ़ में नजर आया योगी का दबंग अंदाज, लगे जय श्रीराम के नारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *