यदि आपका जन्म भी आज के दिन हुआ है तो जानें कैसे हैं आप

कैसे होते हैं आज के दिन जन्मे
18 जून के दिन जन्म लेने वालों में कई विशेषताएं पाई जाती है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस अंक का मूलांक 9 होता है। जो अंक ज्योतिष के शुभ अंकों में से एक माना जाता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से माना गया है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल साहस, जमीन, ऊर्जा, आत्मविश्वास, खेलकूद, सेना, पुलिस, कृषि का कारक है। ऐसे लोग जीवन में सफल होने के बाद भी अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाये रखते हैं। आज के दिन जन्म लेने वालों में मंगल ग्रह का प्रभाव दिखाई देता है। सभी ग्रहों में मंगल को सेनापति माना गया है।
विशेष बात ये है आज ही मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा है। आज रात मंगल कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल यह परिवर्तन रात्रि 8 बजकर 12 मिनट पर हो रहा है।

करियर
आज के दिन जन्म लेने वाले जीवन में खूब तरक्की करते हैं। इन्हें कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती है। संघर्ष के बाद ही इन्हें बड़ी सफलता मिलती है। जिस कारण कभी कभी इनमें अहंकार की भावना भी आ जाती है। ऐसे लोग प्रशंसा सुनना पसंद करते हैं। ऐसे लोग सेना और पुलिस में उच्च पद प्राप्त करते हैं। वीरता के मामले में ऐसे लोग बहुत आगे रहते हैं। साहस की इनमें कोई कमी नहीं होती है। जिस कारण ये धन के मामले में भी लकी होते हैं। कम्प्यूटर और टेलीकॉम जैसे सेक्टरों में भी ये लोग सफलता प्राप्त करते हैं।

जीवन शैली
ऐसे लोग अनुशासन में रहना पसंद करते हैं।. इन्हें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होती है। ये मेहनत करने पर यकीन रखते हैं। इन्हे क्रोध जल्दी आता है जिस कारण लोग इनसे दूरी बनाना पसंद करते हैं। भावुक होते हैं, लेकिन ये किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं। ये लोग बाहर से सख्त और भीतर से नरम दिल होते हैं।

शुभ दिनांक: 9, 18, 27
शुभ अंक: 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष: 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव: हनुमान, माता दुर्गा
शुभ रंग: लाल, केसरिया

18 जून को जन्मे व्यक्ति
1958 – होमी डैडी मोतीवाला – नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं।
1931 – के एस सुदर्शन – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।
1899 – दादा धर्माधिकारी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।
1887 – अनुग्रह नारायण सिन्हा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।
1931 – फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो – ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति।
1852 – सी. विजय राघवा चारियर – प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।
1817 – जंगबहादुर – नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : अवैध खनन के गोरखधंधे में लिप्‍त खनन निदेशक पैट्रिक निलंबित

18 जून को हुए निधन
2002 – नसीम बानो – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2009 – अली अकबर ख़ाँ – प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।
1974 – सेठ गोविन्द दास – सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : कहलुर एडवेंचर वाटर एंड एरो एलाइड स्पोर्ट्स सोसाइटी ने किया कार्यकारणी विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *