हल्द्वानी ब्रेकिंग : रोडवेज कर्मचारी यूनियन के चुनावों में जलील अहमद के सिर सजा शाखा अध्यक्ष का ताज, राम प्रकाश बने शाखा मंत्री

हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन हल्द्वानी शाखा का चुनाव संपन्न हो गया है। राज्य सरकार की कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए शाखा का चुनाव संपन्न कराया गया। हल्द्वानी शाखा के चुनाव में 40 सदस्यों ने भाग लिया चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराए गए।
शाखा अध्यक्ष जलील अहमद, शाखा मंत्री राम प्रकाश यादव, शाखा उपाध्यक्ष प्रथम भीम सिंह 1,
शाखा उपाध्यक्ष द्वितीय विश्वास सिंह, शाखा संयुक्त मंत्री प्रथम इकबाल अहमद, शाखा संयुक्त मंत्री द्वितीय मिथिलेश यादव, शाखा संगठन मंत्री राकेश कुमार, शाखा कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी बने। जबकि कार्यकारिणी में इमरान 1, अमित मलिक, रमेश बहुगुणा, वेद प्रकाश, नंद प्रसाद, इमरान 2, जीत राज व राम नरेश यादव को शामिल किया गया।


ओम प्रकाश, मोहम्मद आफताब, बृजेश सिंह के क्षेत्री प्रतिनिधि बनाया गया है। अख्तर चौधरी, सुनील जोशी व राम अवध यादव को प्रदेश प्रतिनिधि चुना गया।
सुखदेव सिंह व लल्लन प्रसाद को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। अफसर अंसारी मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर वीरेश कुमार 2 को चुना गया। डिपो संयोजक केके यादव बनाए गए हैं।
आज हलद्वानी स्टेशन पर यूनियन के कैम्प कार्यालय में चुनाव अधिकारी प्रदीप शर्मा,मनोज भट्ट,कैलाश कांडपाल की मौजूदगी में चुनाव प्रकिया सर्वसम्मति से संपन्न कराई गई, सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने निगम हित व संगठन हित की कार्यकरने का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की। निर्वाचित शाखा अध्यक्ष जलील अहमद ने कहा कि उनका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना वह निगम कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना रहेगा।

ब्रेकिंग रूद्रपुर : वीडियो / अनियंत्रित ट्राले ने बीच सड़क पर बिखेर दीं बाईक सवार दो युवकों की लाशें


नवनिर्वाचित शाखा मंत्री रामप्रकाश यादव का कहना है कि राज्य की जनता को बेहतर सेवाओं के साथ साथ कर्मचारियों को समानता का अधिकार दिलाने हेतु संघर्ष करेंगे,व कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु संगठनात्मक स्तर से भी प्रयास करेंगे। इस मौके पर यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डीएल साह, संरक्षक जमील खान , हरीश जोशी, नवीन लोहनी, बलदेव सिंह,गुरमेल सिंह ,रघुवीर चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री रामअवध यादव, अरुण कुमार सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष एल डी पालीवाल आदि लोग मौजूद रहे,उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई पेरित की साथ ही आशा जताई सभी पदाधिकारी विभाग हित और कर्मचारी समस्याओं के निराकरण के लिये संघर्ष करेंगे।


जख्मी दिल: धामी बने उत्तराखंड के सीएम देखें किस पर क्या गुजरी

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ न्यूज : दस साल बाद भी 80 करोड़ को मुफ्त राशन का वादा खोल रहा मोदी सरकार के विकास की पोल - मगेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *