बागेश्वर ब्रेकिंग : 3 नागा रेजीमेंट के पपोली निवासी जवान का ड्यूटी के दौरान करंट लगने से निधन, सरयू—गोमती तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

बागेश्वर। 3 नागा रेजीमेंट के दमकल दल के जवान बागेश्वर के दुगनाकुरी क्षेत्र के पपोली गांव निवासी जगत सिंह पपोला का आज सरयू गोमी संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। वे लखनऊ में तैनात थे। 41 वर्षीय पपोलाकी ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। उनके 6 व 10 साल के दो बच्चे हैं। घर में वे कमाने वाले इकलौते सदस्य थे।
आज सैन्य सम्मान के साथ सरयू गोमती घाट के तट पर आज इनका पार्थिव शरीर पहुंचा और अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हिमाचल: एएसआई 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *