मिशन हौसला : कालाढूंगी पुलिस ने पहुंचाया मरीजों को आंक्सीजन सिलेंडर
कालाढूंगी। कालाढूंगी पुलिस द्वारा मिशन हौसला मुहिम के तहत दो लोगों को आंक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया गया।
गुरुवार को कालाढूंगी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि विजय सिंह बिष्ट पुत्र फकीर सिंह निवासी छोटी हल्द्वानी कालाढूंगी नैनीताल द्वारा सूचना दी कि उनका आंक्सीजन लेवल डाउन चल रहा है जिन्हें 1 आंक्सीजन सिलेंडर की अति आवश्यकता है। उक्त सूचना कालाढूंगी पुलिस के द्वारा तत्काल आंक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करते हुये विजय सिंह के परिजनों को उनके घर जाकर उपलब्ध कराया।
इसके अलावा अबुबाकर पुत्र मो. हनीफ निवासी वार्ड न.-6 बाजार रामनगर नैनीताल द्वारा सूचना दी कि उनकी माता का आंक्सीजन लेवल डाउन चल रहा है जिन्हें 1 आंक्सीजन सिलेंडर की अति आवश्यकता है उक्त सूचना कालाढूंगी पुलिस उपरोक्त व्यक्ति को भी एक आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने में मदद की गयी समस्त जनता द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की सराहना व मिशन हौसला मुहिम की प्रशंसा की।