हिमाचल ब्रेकिंग : भाजपा ने जारी की पांचवी सूची, मंडी से कंगना रणौत और कांगड़ा से डा. राजीव भारद्वाज को मिला टिकट

शिमला। भाजपा ने अपनी पांचवी सूची में हिमाचल की मंडी व कांगड़ा सीटों के प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है। मंडी से जानी मानी फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत और कांगड़ा से डॉक्टर राजीव भारद्वाज को टिकट दिया गया है।

डा. भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं। वे भारतीय जनता पार्टी में कई पदों आसीन रहे हैं।
राजीव भारद्वाज पूर्व सरकार में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका जन्म 9 फरवरी 1963 को हुआ था। वह मूलतः कांगड़ा के रहने वाले हैं। राजीव भारद्वाज निजी चिकित्सक के रूप में कार्य करते हैं।

दूसरी ओर मंडी सीट की प्रत्याशी कंगना रणौत का जन्म 23 मार्च, 1987 सरकाघाट मंडी में हुआ था। वह हिंदी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वे भाजपा और पीएम मोदी के प्रति अपने समर्थन को लेकर काफी समय से चर्चाओं में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर ब्रेकिंग: एचआरटीसी की बस दुर्घटना ग्रस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *