ब्रेकिंग…#लालकुआं: मछली पकड़ते व्यक्ति को निगल गया मगरमच्छ! अब वन विभाग जुटा जांच में

लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज में मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति को मगरमच्छ निगल गया। ठीक उसी वक्त वहां से गुजर रही महिलाएं व्यक्ति की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची उस वक्त पानी में कुछ हरकत हो रही थी इसके बाद पानी शांत हो गया। महिलाओं ने ग्राम प्रधान को घटना से अवगत कराया। उन्होंने ग्राम प्रधान ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। यह व्यक्ति कौन था इसका अभी पता नहीं चल सका है। वन विभाग अपने स्तर से छानबीन कर रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक घटना तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज में तिलियापुर आनंद नगर गांव के समीप कटना नाला की है। दरअसल डौली रेंज में घास काटने जा रही गिरजावती, राजवंती, मालती, अमरावती महिलाओं ने कटना नाले में कांटा डालकर एक व्यक्ति तो मछली पकड़ते देखा था। कपड़े और चेहरे मोहरे से वह बंगाली समुदाय का लग रहा था।

महिलाएं उससे कुछ आगे निकली ही थीं कि पीछे से किसी के चीखने की आवाज सुनकर उन्होंने पलट कर देखा तो वह व्यक्ति नाले के किनारे से गायब था। महिलाएं भाग कर नाले के किनारे पहुंची तो उस वक्त पानी में तेज हलचल हो रही थी, जो धीरे धीरे शांत हो गई। जिसके बाद महिलाओं ने ग्राम प्रधान तीलियापुर निमिषा डसीला को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने घटना से पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। मन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि कुछ महिलाओं द्वारा मगरमच्छ द्वारा ग्रामीण को निकलने की सूचना दी है, जिसके बाद वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

आपको या आपके दोस्तों को हमारी खबर नहीं मिल पा रही है तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके हमारे व्हाट्स अप ग्रुप को ज्वाइन करें, हर ताजी खबर आपके मोबाइल पर आएगी

यह भी पढ़ें 👉  बाबा रामदेव की नई मुश्किल : पेनल्टी क्यों न लगाएं, अब जीएसटी ने भेजा 27 करोड़ का नोटिस

https://chat.whatsapp.com/FRtyqY0WRlHKZxyPPM4AkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *