देहरादून… #आंदोलन : पुलिस के परिजनों को पुलिस ने रोका, ग्रेड पे की मांग को लेकर सचिवालय कर रहे थे कूच

देहरादून। ग्रेड पे देने की मांग को लेकर पुलिस कर्मियों के परिजनों ने राजधानी देहरादून में फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को आंदोलनकारियों ने 4600 ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया। 


इस दौरान पुलिस बल ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच कर गए। वहीं इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी। प्रदर्शनकारी अपने बच्चों को लेकर कूच के लिए पहुंचे हैं।


बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 21 अक्टूबर को पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिए जाने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक इसका शासनोदश जारी नहीं हुआ है। जिसे लेकर परिजनों में रोष है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *