नालागढ़… शोभा यात्रा:महर्षि भगवान बाल्मीकि की मनायी गईं बड़ी ही धूमधाम से जयंती,जयंती पर निकली गईं विशाल शोभायात्रा

नालागढ़। महार्षि बाल्मीकि जयंती पर्व के उपलक्ष्य में महर्षि बाल्मिकी सभा नालागढ़ द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के वार्ड-3 स्थित बाल्मिकी मंदिर से शुरू हो कर बाजार से होती हुई वापिस मंदिर पहुची।

शोभा यात्रा में समुदाय के लोगों ने गाजे बाजे के साथ झांकियों को पूरे शहर में घुमाया। भगवान बाल्मिकी की झांकी सहित अन्य आकर्षक झांकियों को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शोभा यात्रा में भगवान बाल्मिकी की झांकी सहित लव—कुश, भोलेनाथ, अघोरी रूप, बजरंग बली, मां काली, माता भिलणी, कृष्ण-सुदामा आदि की आकर्षक झांकियां निकाली गई।

पूरे बाजार से होते हुए पहले बर्फानी चौक पहुंची जहां पर अन्य समुदाय के लोगों द्वारा अलग-अलग भंडारे में नंदू का आयोजन किया गया उसके उपरांत शोभायात्रा गुरु रविदास मंदिर नालागढ़ पहुंची जहां पर भी गुरु रविदास सभा की और से भंडारे का आयोजन किया गया
था।

और उसके उपरांत यह शोभायात्रा वापिस बाजार से होती हुई पूरे नालागढ़ शहर से होती हुई बाल्मीकि मंदिर पहुंची और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ न्यूज : दस साल बाद भी 80 करोड़ को मुफ्त राशन का वादा खोल रहा मोदी सरकार के विकास की पोल - मगेट

भगवान वाल्मीकि की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में हर धर्म वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाई। भगवान बाल्मीकि द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का भी संकल्प लिया गया और साथ ही लोगों ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को एकजुट होकर रहना चाहिए अगर हमारे देश के लोग एकजुट होंगे और एक मंच पर इकट्ठे रहेंगे तभी हमारे देश की और तरक्की हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : बेटा सोया था किराये के कमरे में, बाप ने सीढ़ियों की ग्रिल से लटक कर लगा ली फांसी, कंडाघाट का था रहने वाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *