सितारगंज…अब लीजिए पीली और बैंगनी गोभी का भी स्वाद, बिज्टी निवासी अनिल दीप सिंह ने खेतों में उगाई जैविक सब्जी

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
अब क्षेत्र के लोग पीले और बैंगनी रंग की गोभी का स्वाद ले सकेंगे। क्षेत्र के ग्राम बिज्टी निवासी किसान अनिलदीप सिंह ने अपने खेतों में पीली और बैंगनी गोभी उगाई है। दोनों गोभी पूर्णतया जैविक हैं और इसमें किसी प्रकार का रसायन का प्रयोग नहीं किया गया है।

इंडो-इजराइल के सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में रंगीन गोभी का डेमोस्ट्रेशन सफल होने के बाद किसान अनिलदीप की इस पर नजर पड़ी। इसके बाद उन्होंने इसके बीज मंगाए और अपने खेतों में इसे उगाया। सीइवी के आउटलेट पर भी 80 रुपये किलो गोभी बेची जा रही है।

रंगीन गोभी ना सिर्फ किसान को अच्छा मुनाफा देगी, बल्कि लोगों के लिए भी सेहतमंद साबित होगी। नॉर्मल गोभी के मुकाबले रंगीन गोभी में ज्यादा पोषक तत्व मिलेंगे। केंद्र के विशेषज्ञ अब किसानों को रंगीन गोभी की खेती के लिए जागरूक करने का कार्य करेंगे।


इंडो-इजराइल के सहयोग से स्थापित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र घरौंडा विभिन्न तरह की सब्जियों का प्रदर्शन प्लांट लगाता है। जिसमें उसके उत्पादन, गुणवत्ता और खर्च की गणना करता है। यदि प्रदर्शन प्लांट में कोई भी नई सब्जी सफल रहती है तो उसे किसानों तक पहुंचाया जाता है, ताकि कम खर्च में किसान अच्छा मुनाफा कमा सके।

हल्द्वानी…अब एक ट्रेन से जुड़ेगे काठगोदाम और मुंबई, फिलहाल साप्ताहिक और 9 फेरों के लिए की गई है व्यवस्था

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : मसूरी के हाथीपांव के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की कार, तीनों की मौत

किसान अनिलदीप सिंह को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एक ऑनलाइन कंपनी को बीज ऑर्डर किए। साथ ही उनको अपने खेतों में उगाया। अब उनके खेत मे बैंगनी और पीली गोभी तैयार हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह जैविक विधि से उगाई गई है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर पीली और बैंगनी गोभी बाजार में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाकर शादी कराने का आरोपी वकील गिरफ्तार

हे भगवान…तीसरी शादी करने आए दूल्हे के सात फेरों से पहले ही आ गई दूसरी बीवी, जूते चप्पलों से पीटा, फिर दुल्हन पक्ष ने भी कर दिया चप्पलों से स्वागत, पुलिस ने जैसे तैसे बचाया

उन्होंने बताया कि पहले रंगीन शिमला मिर्च का चलन आया। जिसकी ना सिर्फ अच्छी डिमांड मार्किट में रही, बल्कि उत्पादकों ने भी अच्छा मुनाफा कमाया और आज भी रंगीन शिमला मिर्च का रेट मार्किट में अच्छा जाता है उसी तर्ज पर अब सीईवी ने रंगीन गोभी का डेमोस्ट्रेशन प्लांट लगाया। बतादें की किसान अनिलदीप सिंह को खेती के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं।
पीली औऱ बैंगनी फूलगोभी के फायदे
इस फूलगोभी में फाइटो केमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बीमारी और बॉडी इंफेक्शन से लड़ने में काफी मददगार होता है।
पाए जाते हैं ये पोषक तत्व
इसमें कैल्शियम फास्फोरस मैग्नीशियम और जिंक की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं. यह बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। बैंगनी पत्ता गोभी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, हमारी त्वचा को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखते हैं। यह स्किन के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें एंथोसायनिन पॉलीफेनॉल उच्च मात्रा में होता है, इसलिए इसका रंग गहरा बैंगनी होता है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम: विज्ञान संकाय की कामाक्षी और छाया ने किया ओवर आल टॉप, कला में अर्शिता और कामर्स में शाव्या ने बाजी मारी, देखें प्रदेश में टापर्स की सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *