बारिश का कहर @ पिथौरागढ़: भूस्खलन की चपेट में आने से एक और व्यक्ति की मौत

पिथौरागढ़। धारचूला के बंगापानी तहसील के अंतर्गत बरम गांव निवासी एक व्यक्ति की मलबे में दबने से मौत हो गयी। गांव से कुछ दूरी पर उसका शव मलबे में दबा मिला है। मृतक की पहचान बरम गांव निवासी नर राम के रूप में हुई है।

मिली जानकारीक के अनुसार नर राम कल शाम को अपने मवेशियों को लेने के लिये जंगल गया था। वह रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी ढूंढ खोज की।

अब पकड़ी नब्ज @ बागेश्वर: ऋण देने में बहाना बनाने बनाने वाले बैंकों पर भड़के डीएम, बोले— अगली बार बैठक में सक्षम अधिकारी ही आएं, ऋण क्यों निरस्त हुआ इसकी जानकारी भी लाएं


बताया जाता है कि गांव से कुछ दूरी पर मल्ला सैण बल्दिया धार में उसका शव मलबे में दबा मिला। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भूस्खलन की चपेट में आने से नर राम की मौत हो गयी है। फिलहाल राजस्व पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शराब पीने पर डांटा…तो सबक सिखाने के लिए रेता था मासूम का गला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *