हल्द्वानी… #कार्यक्रम : अमृत महोत्सव पर बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

हल्द्वानी। भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव इमरान खान जज के निर्देशानुसार पैन इंडिया लीगल अवेयरनेस एण्ड आउटरीच अभियान 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2021 तक मनाया गया।

यह अभियान अभियान जिला विधिक सचिव इमरान मोहम्मद खान के अध्यक्षता में शुरू हुई। आज रविवार को प्रभात फेरी का आयोजन हल्द्वानी के महिला डिग्री कॉलेज से होते हुए मुखानी रोड, नबबी रोड से पुनह, महिला डिग्री कॉलेज आते हुए समापन किया गया।

जिला विधिक सचिव माननीय इमरान मोहम्मद खान के निर्देशानुसार पीएलवी उमा भंडारी, दिनेश चंद्र जोशी, नरेद्र सिंह व नीमा जोशी व स्कूल के प्रभारी एसडी तिवारी, प्रो. गीता पंत, प्रो. रेखा जोशी, प्रो. प्रभा शाह शामिल हुए। एनसहसी व एनएसएस की छात्राओं द्वारा
प्रभात फेरी निकाली।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं जैसे नि:शुल्क विधिक सहायता, अपराध पीड़ितों का मुआवजा लोक अदालत प्री.लिटीगेशन व अन्य विधिक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक, सांस्कृतिक सशक्तीकरण, महिलाओं व बच्चों के विधिक अधिकारों बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2008 दहेज प्रतिषेध अधिनियम घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, पीडित प्रतिकर स्कीम, हेल्प टू चिल्ड्रन, सपोर्ट टू सर्वाइव स्कीम, बाल श्रम निषेध अधिनियम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *