लोकसभा उप चुनाव…#रामपुर बुशहर: कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने किया प्रचार, बोली मोदी को सबक सिखाने का वक्त आ गया…

रामपुर। मंडी ससंदीय क्षेत्र से लोकसभा उप चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह उप चुनाव देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही नीतियों के खिलाफ बड़ा जनमत साबित होगा।

उन्होंने कहा कि आज देश जिन परिस्थितियों व गम्भीर चुनोतियों से गुजर रहा है, उस सबकी जिम्मेबार केंद्र की मोदी सरकार है। उनको देश के लोगों की चिंता नहीं है। जनता ने अब भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।

इसकी शुरुआत मंडी ससंदीय क्षेत्र से उनकी जीत से शुरू होगी। यह चुनाव परिणाम देश की भावी राजनीति की दिशा और दशा तय करेगा।
आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत दत्त नगर, निरथ व तकलेच में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज से पहले जब भी वह यहां के दौरे पर आती थी तो हमेशा ही वीरभद्र सिंह उनके साथ होते थे।

आज उनकी कमी उन्हें ही नहीं पूरे प्रदेश व क्षेत्र में खल रही है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह भले ही अब उनके बीच नहीं है पर उनके आदर्श, उनका स्नेह व मार्गदर्शन हमेशा उनके साथ रहेगा। उन्हीं के पथ पर चलते हुए वह और उनका परिवार उसी तरह से जनसेवा में रहेगा। जैसे वीरभद्र सिंह करते थे।


प्रतिभा सिंह ने इस दौरान भाबुक होते हुए वीरभद्र सिंह का सादगी और लोगों के सेवा के प्रति उनके प्यार व समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह लोगों के दुख दर्द को भली भांति समझते थे। किसी भी क्षण दीन दिन हो या रात दुखियों की सेवा भाव ही उनका पहला कार्य होता था।उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा ही प्रदेश की भलाई व समाज सेवा के कार्य किये।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर ब्रेकिंग : शिमला-मटौर फोरलेन प्रभावित एवं विस्थापित संघर्ष समिति ने निकाली रोष रैली


प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आज उन्हें फिर से मंडी संसदीय क्षेत्र से इस उप चुनाव में उतारा है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस क्षेत्र की सांसद रह चुकी है उस दौरान भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी सासंद निधि से अनेक कार्य पूरे किए। आज यह क्षेत्र पूरी तरह से विकसित क्षेत्रों में जाना जाता है। यह सब वीरभद्र सिंह की ही देन है। उन्होंने कहा कि उनका एक-एक वोट वीरभद्र सिंह के लिए उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सिरमौर के राजगढ़ में गरजे सुक्खू : लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही भाजपा


प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर क्षेत्रवाद की राजनीति करने और लोगों में झूठ बोल कर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का असली चेहरा अब लोगो के सामने आ चुका है। तीन नए कृषि कानूनों को लेकर देश के किसानों व बागवानों एक साल से सड़कों पर बैठा है। सरकार उनसे बात तक नहीं कर रही है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों की बजह से सेब बागवानों को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आज कोविड महामारी के दौरान सरकार ने किसी भी वर्ग को कोई राहत प्रदान नही की। उन्होंने कहा कि सरकार का बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई नियंत्रण नही है। डिपुओं से दिए जाने वाला सस्ते राशन की की योजना भी दम तोड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कंगना रनौत ने हिमाचल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्राकृतिक आपदा के लिए दिए गए 1800 करोड़ का मांगा हिसाब

कांग्रेस प्रवक्ता ध्रुव शर्मा ने बताया कि इस मौके पर विधायक नन्दलाल विषेश रुप से रहे मौजूद साथ ही इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अतुल शर्मा,जिला परिषद सद्स्य त्रिलोक भ्लुनी,ब्लाक कांग्रेस के पदअधिकारी, महेंद्र ठाकुर जोन प्रभारी, विभिन्न जोन के कांग्रेस जोन प्रभारी महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतिय राष्टीय छात्र संगठन,अनुसूचित जाति विभाग के सदस्य व विबिन्न पंचायतो के प्रधान व उपप्रधान रहे मौजूद थे।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *