सेब की कीमतें @ रामपुर बुशहर: विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने और सेब आधारित उत्पाद बनाने के उद्योग लगाने से मिटेगी समस्या : सिंघीराम

रामपुर बुशहर। यहां के पूर्व विधायक, हिमाचल प्रदेश के पूर्व बागवानी मंत्री और भाजपा नेता सिंघीराम ने कहा है कि हिमाचली सेब को बाजार में अच्छा मूल्य न मिलने के कारण प्रदेश सरकार भी चिंतित है।

सिंघीराम

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस मामले में पहले ही चिंता जता चुके हैं।उन्होंने कहा कि वे खुद भी सेब उत्पादक हैं, इसलिए सेब की वर्तमान स्थिति पर उन्हें भी चिंता होनी स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार के सामने अपने कुछ सुझाव रखेंगे जिससे हिमाचली सेब को भारतीय बाजार में अच्छे दाम मिल सकें।


सिंघीराम ने कहा कि भारत में घरेलू सेबों के अलावा चीन व आस्ट्रेलिया आदि देशों से सेब आयाज?त किया जाता है। यह ठीक उसी वक्त होता है जब हमारा सेब तैयार होता है। हालांकि सेब बाजार असीमित है और विदेशी सेब के आयात को रोका नहीं जा सकता है लेकिन सेब पर आयात शुल्क बढ़ा कर घरेलू सेब के मूल्य को उठाया जा सकता है। इसलिए वे केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे कि भारत सरकार विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ा कर हिमाचल समेत दूसरे सेब उत्पादक राज्यों के बागवानों को भी राहत प्रदान करे।

उपलब्धि @ देहरादून : एसजेवीएन को मिला डन एंड ब्रैडस्ट्रीट – कॉरपोरेट अवार्ड 2021 सम्मान


उन्होंने कहा कि इसके अलावा सेब से जूस आदि तैयार करने के लिए लघु उद्योग भी सरकार स्थापित कर सकती है। इससे बागवानों को सेब का अच्छा मूल्य भी मिलेगा और सेब के अन्य उत्पाद भी तैयार किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: सीट पर बैठे-बैठ ही कुचल गए दो के सिर, लटकते रहे धड़, आठ की मौत

सड़क के लिए सड़क पर लोग @ बागेश्वर : क्या बुजुर्ग, क्या युवा और क्या महिलाएं सब की एक ही मांग— जल्द हो सड़क और पुल निर्माण।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन अस्पताल में एक्सपायरी हो गए 75 ग्राम ग्लूकोज के पैकेट, नहीं पहुंचे गर्भवती महिलाओं तक


उन्होंने कहा कि गुरूवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का रामपुर दौरा पूरी तरह से सफल रहा। और मुख्यमंत्री ने यहां के लिए करोड़ों की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करके लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाएं हें। उन्होंने कहा कि सीएम ने कई बड़ी घोषणाएं करके लेागों की वर्षों से चली आ रही मांगों को पूरा करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज: संदीप सांख्यान मिले बस दुर्घटना के घायलों से, दुख जताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *