सुप्रभात : पढ़िए आज का पंचांग, सुनिए शनिदेव को मनाने वाला भजन और जानिए आचार्य पंकज पैन्यूली से अपना आज का राशिफल

शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है। इसमें देवी मां दुर्गा की पूजा की जाती है।सूर्योदयः- प्रातः 06:46:55, सूर्यास्तः- सायं 05:14:46

11दिसंबर 2021, शनिवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943,सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्ष माह, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि 19:14:34 तक तदोपरान्त नवमी तिथि, अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा नवमी तिथि की स्वामिनि दुर्गा जी हैं। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र 02:00:50 तक तदोपरान्त उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, पूर्वा भाद्रपद के स्वामी गुरु देव हैं तथा उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। सिद्धि योग 07:00:00 तक तदोपरान्त व्यतिपात, शुभ गुलिक काल 07:03:00 से 08:20:00 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से अदरक खाकर जायें। आज का राहुकाल 09:38:00 से 10:56:00 तक, इस तिथि में नारियल नहीं खाना चाहिए तथा यह तिथि आभूषण, रत्न खरीदने और धारण करने के लिए शुभ है।

शनिदेव को मनाएं इन भजनों के साथ

आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, आपको प्रसन्नता मिलेगी और कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा।  आपकी रुचि आज आय के साधनों को बढ़ाने में रह सकती है। यदि आप अब तक आय के साधनों से नही जुड़े हैं, तो आज प्रयास करें प्रयास सफल होंगे।
वृष राशि-यदि आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको पदोन्नति या कोई अन्य अच्छा उन्नति कारक मौका मिल सकता है। नौकरी ढूंढने वालों को भी आज सफलता मिल सकती है। आपको किसी परिजनसे भी सहयोग मिल सकता है।
मिथुन राशि-आज आपको अपने स्वाभिमान का विशेष ध्यान रखना होगा,यदि आप किसी जिम्मेदारी वाले पद पर बैठे हैं, तो आज आप पर कोई आरोप भी लग सकते हैं। अनावश्यक भ्रमण का भी योग बन रहा है।                                                                    

कर्क राशि-आज आप स्वास्थ्य के कारण परेशान रह सकते हैं। क्रोध की भी अधिकता रह सकती है। यदि आज कही प्रोपर्टी आदि में पैसा लगाना हो तो,रुकना उचित होगा। आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि नियमित कार्य के अतिरिक्त किसी नए काम की आज शुरुआत न करें।।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : इन इलाकों में परसों नहीं आएगी बिजली

सिंह राशि-आज आपको जीवन साथी से प्रसन्नता प्राप्त होगी। जिन लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता है, उन्हें आज समझौता करने का प्रयास करना चाहिए,अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप वाहन भी खरीद सकते है।
कन्या राशि-यदि आप पहिले से किसी काम के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल रही है। जो विद्यार्थी लोग उच्च शिक्षा पाने के लिए किसी योजना को लेकर चल रहे हैं, आज उनकी योजना भी पूर्ण हो रही है। आज आपको रोग से भी मुक्ति मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की ब्रेकिंग …दाड़लाघाट के मांगू गांव में चाय की दुकान में बिक रही थी देसी शराब, 22 पेटियों में रखी 258 बोतलें बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

तुला राशि-आज आपको आंशिक शारीरिक कष्ट से गुजरना पड़ सकता है। आपको आज व्यापार या किसी अन्य जगह भी धन का निवेश करने से बचना चाहिए। बाकी आपकी नौकरी या कामकाज यथावत चलता रहेग।
वृश्चिक राशि-आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। नौकरी, व्यवसाय स्थल में भी माहौल खराब रह सकता है। आपको आज यात्रा करने से भी बचना होगा।

धनु राशि-आज आपके कार्य सिद्ध होंगे। किसी नजदीकी परिजन से भी सहयोग मिल सकता है।यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, तो छोटे भाइयों या अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग अवश्य लें। सफलता मिलेगी।
मकर राशि-आज आप अधिक अपव्यय के कारण चिन्तित रह सकते हैं। आप यदि अपने बच्चों के लिए रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपको बहुत नजदीकी रिश्ते में ही,कोई प्रस्ताव मिल सकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सभी मायनों में अच्छा रहने वाला है। खासकर जो लोग संघर्ष से जूझ रहे हैं, उन्हें आज मंजिल मिलने वाली है। आप यदि किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको सम्मान मिल सकता है।
मीन राशि-आज आपका स्थानपरिवर्तन हो सकता है। घर से भी आप दूर जा सकते हैं। आपको आज वाद-विवाद से भी बचना होगा। यदि आवश्यक न हो तो यात्रा करने से भी आपको बचना होगा। आपका दिन शुभ हो!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड के ड्रग रेगुलेटर ने पतंजलि के 14 उत्पादों पर लगाया बैन

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

एसजे टीवी का विशेष कार्यक्रम ‘जी मतदाता जी’ : हल्द्वानी के नवाबी रोड की जय दुर्गा कालोनी : खबरदार नेताओं— चढ़ा है जनता का पारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *