सुप्रभात: पढ़िये आज का पंचांग, अनूप जलोटा के स्वर में सुनें शानदार भजन और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना राशिफल


सूर्योदयः- प्रातः 06:41:00, सूर्यास्तः- सायं 05:19:00

26 नवंबर 2021, शुक्रवार विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, आयनः- दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, मासः- मार्गशीर्ष माह, पक्षः- कृष्ण पक्ष, तिथिः- सप्तमी तिथि 12:39:40 तक तदोपरान्त अष्टमी तिथि, सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य और अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी है। नक्षत्रः- अश्लेषा नक्षत्र 20: 36:37 मिनट तक तदोपरान्त माघ नक्षत्र । अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं तथा माघ नक्षत्र के स्वामी केतु है। योगः- इंद्र 07:34:50 तक तथा वैधृति शुभ गुलिक काल 08:11:00 A.M बजे से 09:30:00 A.M बजे तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खाकर निकलें । राहु काल 10:49:00 A.M बजे से 12:08:00 PM तक। इस तिथि में ताड़ का सेवन नहीं करना चाहिए तथा यह तिथि राज सम्बन्धी कार्यों के लिए, विवाह, अन्नप्राशन व गृह प्रवेश के लिए शुभ है।

अनूप जलोटा के स्वर में सुनिए शानदार भजन का गुलदस्ता

आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज आप  बच्चों के लिए कुछ ख़रीददारी कर सकते हैं। पुराने घर के पुर्ननिर्माण के बारे में भी आज आप विचार बना सकते हैं। 
वृष राशि- आज आप नया घर खरीदने के बारे में विचार बना सकते हैं। यदि आप व्यापारी वर्ग से हैं,और आप किसी फर्म से एजेंसी लेने के लिए प्रयासरत हैं,तो आज आपको किसी बड़ी फर्म की एजेंसी मिल सकती है।
मिथुन राशि-आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे। आप किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आप तकनीकि शिक्षा से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, तो आज आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है।आज आपको आर्थिक लाभ भी होगा,और नौकरी व्यवसाय में भी अच्छे अवसर  प्राप्त होंगे।
सिंह राशि-आज आपके पिछले रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी व्यक्ति  या संस्था से भी  आपको सहयोग मिल सकता है।
कन्या राशि-आज आपको किसी भी नये  कार्य को करने से बचना चाहिए। आपका आज अनावश्यक अपव्यय भी हो सकता है।
तुला राशि-आज आपके प्रस्तावित कार्य तो पूर्ण होंगे,लेकिन कुछ अधिक संघर्ष भी करना पड़ेगा।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। यदि आप नौकरी में हैं,तो पदोन्नति की संभावना बनेगी। और व्यापारी हैं, तो व्यापार में धन लाभ की अच्छी संभावनाएं बनेंगी।
धनु राशि-आज आप किसी लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं।किसी बड़े अधिकारी या सत्तासीन नेता का भी आपको सहयोग मिल सकता है।
मकर राशि-आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा ,अन्यथा आप क्रोध के कारण स्वयं को हानि पहुंचा सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज आप जीवन साथी के उग्र व्यवहार के कारण व्यथित रह सकते हैं। नौकरी व्यापार वालों के लिए  दिन अच्छा है।
मीन राशि-आज आपको अनावश्यक संघर्ष से जूझना पड़ सकता है। किसी समकक्ष व्यक्ति के साथ वाद-विवाद की संभावना भी बन सकती है। यदि आप पहले से किसी विवाद से गुजर रहे हैं, तो आज उसमें आपको राहत मिल सकती है। 
आप का दिन शुभ हो

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हल्द्वानी: ओखलकांडा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. शेर सिंह नौलिया की पत्नी रीता नौलिया का निधन, अंतिम संस्कार कल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *